• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आर्मी कौशल प्रशिक्षण केन्द्र में आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा महिला योग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु

Women Yoga training program started by Ayurveda University at Army Skill Training Center - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। कुलपति प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति की प्रेरणा से आर्मी कौशल प्रशिक्षण केन्द्र परिसर, शिकारगढ़, में केवल महिलाओं के लिए 1 माह (50 घंटे) प्रमाणपत्रीय प्रशिक्षण ‘श्रेष्ठ जीवन के लिए योग विज्ञान का आधारभूत पाठ्यक्रम’ का शुभारंभ सोमवार को प्रातः 10 बजे मेजर श्री विनय कुमार एवं नायब सूबेदार बी.के नायक की उपस्थिति में सामूहिक प्रार्थना द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय की योग टीम की छात्राओं द्वारा संगीतमय योगासन की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. चंद्रभान शर्मा, नोडल अधिकारी द्वारा एक माह तक चलने वाले इस योग प्रशिक्षण से संबंधित समस्त जानकारी एवं योगाभ्यास के समय पालनीय आवश्यक निर्देशों के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिन शारीरिक शिथिलन क्रियाएं, सूक्ष्म व्यायाम, वक्रासन, वज्रासन, शशकासन, उत्तान मंडूकासन, कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम का विधिवत अभ्यास के साथ-साथ उनकी अभ्यास विधि व प्रभावों के बारे में समझाया गया। प्रशिक्षण सत्र का समापन शांति पाठ से किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक श्यामलाल बिश्नोई एवं नर्सिंग स्टाफ सरोज यादव ने सहयोग प्रदान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women Yoga training program started by Ayurveda University at Army Skill Training Center
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, vice chancellor, prof vaidya pradeep kumar prajapati, major, vinay kumar, naib subedar, bk nayak, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved