• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रत्येक अधिकारी अपने कार्य के प्रति रहे उत्तरदायी : मुख्य कार्यकारी अधिकारी

Every officer should be responsible for his work: Chief Executive Officer - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. धीरज कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागीय प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा तथा जन अभियोग निस्तारण, मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ एवं वीआईपी प्रकोष्ठ में लंबित प्रकरणों, विभिन्न आयोगों/मानवाधिकार/लोकायुक्त में लंबित मामलों, कोर्ट केस/अवमानना प्रकरण, अंतर्विभागीय मुद्दों एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2024-25 पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ, वीआईपी प्रकोष्ठ और विभिन्न आयोगों में लंबित मामलों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि इन प्रकरणों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उच्च स्तर से आने वाले निर्देशों की गंभीरता से अनुपालना की जाए ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
बैठक में जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश देते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि अंतर्विभागीय प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई करने के साथ-साथ विभागीय योजनाओं में आवंटित लक्ष्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को नियमित बैठकों के माध्यम से पारस्परिक संवाद को बढ़ाते हुए समन्वित प्रयासों से समस्याओं का समाधान करें । उन्होंने कहा की किसी भी विभाग में यदि अड़चनें हैं तो वे समय रहते जिला स्तर पर साझा करें, जिससे अंतर्विभागीय समन्वय से समाधान निकाला जा सके।
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में नगर निगम आयुक्त (उत्तर - दक्षिण) सिद्धार्थ पालानीचामी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) सुरेन्द्र सिंह पुरोहित सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Every officer should be responsible for his work: Chief Executive Officer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, district council, chief executive officer, weekly review meeting\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved