• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधाणा वृद्धाश्रम में वृद्धजन मतदाताओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Awareness program organized for elderly voters at Jodhana Old Age Home - Jodhpur News in Hindi

- बुजुर्गों ने लिया संकल्प - खुद तो मतदान करेंगे ही, सभी को देंगे स्वीप का संदेश जोधपुर । जिला प्रशासन तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे शुक्रवार को वृद्धजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं स्वीप कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जोधाणा वृद्धाश्रम रूप बाई का जाव तीसरी पोल महामन्दिर जोधपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जोधाणा वृद्धा आश्रम के प्रभारी रतन सिंह गहलोत ने सभी का स्वागत करते हुए वृद्धजनों को लोकतंत्र के इस उत्सव में शामिल होकर अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।
इसके पश्चात् नोडल ऑफिसर स्वीप तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मनमीत कौर ने सक्षम एप व वोटर हेल्प लाईन एप व सी विजिल एप के बारे में जानकारी प्रदान की एवं सभी उपस्थित प्रभारी, कार्मिक एवं वृद्धजन को वृद्धाश्रम में आने वाले को मतदान हेतु प्रेरित करने को कहा।
सुमधुर काव्य से दिया संदेश
बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. बी.एल सारस्वत ने सर्वप्रथम भजन प्रस्तुति चालो रे चालो साथिड़ों आयो लोकतंत्र रो त्यौहार गाकर माहौल को सुरमई बना दिया। उन्होंने मतदाता जागरूकता से संबंधित मारवाड़ी गीत की प्रस्तुति दी।
जिला परिवीक्षा एवं सामाज कल्याण अधिकारी रमेश पंवार ने मताधिकार का प्रयोग निष्पक्ष और निर्भीक होकर करने का आह्वान किया और कहा कि यही लोकतंत्र का आधार है। उन्होने एक वोट की अहमियत एवं वोट शेयर में कम प्रतिशत की स्थिति पर प्रकाश डाला।
मतदान का संकल्प लिया
सभी ने मतदान में सहभागिता बढ़ाने और निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प भी लिया। बालाजी शैक्षणिक संस्थान के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रभारी सुनिल विश्नोई के नेतृत्व में पोस्टर प्रस्तुति द्वारा सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो बनाकर वृद्धजन मतदाता जागरूकता हेतु सहयोग दिया।
कार्यक्रम का संयोजन अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जानकीदास चौहान ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Awareness program organized for elderly voters at Jodhana Old Age Home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: awareness program organized, for elderly voters, at jodhana old age home, jodhpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved