• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोजगार सहायता शिविर हुआ आयोजित

Employment assistance camp organized - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग झालावाड़ की ओर से बुधवार को प्रवीण शर्मा किकेट मैदान झालावाड़ में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 1000 बेरोजगार आशार्थियों ने भाग लिया। शिविर में नियोजक क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड जयपुर, एल.एण्ड टी. कन्सट्रक्शन अहमदाबाद, एन.टी.टी. एफ. बैंगलूरू, रक्षा सिक्युरिटी सर्विसेज जयपुर, चेतन्य इंडिया फाईनेन्स कम्पनी कोटा, भूमि टेक केयर प्रा.लि. अहमदाबाद, नवभारत फर्टीलाईजर्स लि. जयपुर, उड़ान आर्गेनाईजेशन कोटा, सुशान्त ऐसोसियेटेड कोटा, राजेश मोटर्स कोटा, पुखराज हेल्थ केयर जयपुर, राजस्थान टेक्सटाईल्स लिमिटेड भवानीमंडी, ग्रो फास्ट ऑर्गेनाईजेशन डायमन्ड प्रा.लि. इन्दौर, असोर्ट स्टाफिंग प्रा.लि. जयपुर, एस.आई.एस. सिक्युरिटी जयपुर, भारत फाईनेन्स कम्पनी कोटा एवं लाईट फाईनेन्स जयपुर के द्वारा सेन्टर मैनेजर, कन्स्ट्रक्शन टेक्नीशियन, ट्रेनी, सिक्युरिटी गार्ड, सिक्युरिटी सुपरवाईजर, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर, एक्जीक्यूटिव, ऐजेन्ट फील्ड ऑफिसर, एच. आर मैनेजर, टेली कॉलर, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सर्विस इंजीनियर, वेल्नेस एडवाईजर, सेल्स रिप्रजेन्टेटिव, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, फील्ड ऑफिसर एवं फील्ड एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती की गई। शिविर के दौरान रोजगार के लिये कुल 411 आशार्थियों का प्रांरभिक चयन किया गया। जबकि राजस्थान आजीविका विकास निगम एवं संबद्ध संस्थानों द्वारा तथा पी. एन. बी. आरसेटी झालरापाटन, प्रथम एजुकेशन झालावाड़, एस.एम.एस सोसाईटी झालावाड़ एवं धारा स्किल डवलपमेन्ट झालावाड़ ने रोजगार परक प्रशिक्षण के लिये 130 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।
जिला उद्योग केन्द्र झालावाड़, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया झालावाड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया झालावाड़, भारतीय जीवन बीमा निगम झालावाड़ एवं नेशनल इन्श्योरेन्स कम्पनी झालावाड़ ने कुल 106 आशार्थियों को स्व-रोजगार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में 31 संस्थानों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Employment assistance camp organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhalawar, skill, employment and entrepreneurship department, employment assistance camp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved