• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों के संबंध में रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण

District Election Officer inspected the Returning Officers office regarding preparations for the nomination process. - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। विधानसभा चुनाव 2023 के तहत अधिसूचना जारी होने के पश्चात् सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) आलोक रंजन ने सोमवार को मिनी सचिवालय स्थित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्पूर्ण नामांकन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार मालव, रिटर्निंग अधिकारी संतोष कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला अधिसूचना समिति के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आज
विधानसभा चुनाव 2023 के तहत जिला अधिसूचना समिति के विभिन्न नोडल अधिकारियों की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) आलोक रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार, 31 अक्टूबर को सायं 4 बजे मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) नरेश कुमार मालव ने दी।
चन्द्रभागा मेले के लिए मेला मजिस्ट्रेट एवं सहायक मेला मजिस्ट्रेट की नियुक्ति
राज्य स्तरीय चन्द्रभागा पशु मेला 2023 के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मेला मजिस्ट्रेट एवं सहायक मेला मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।
जिला मजिस्टेªट एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि चन्द्रभागा पशु मेला 2023 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट झालावाड़ को मेला मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार झालरापाटन को सहायक मेला मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है।
झालावाड़। विधानसभा चुनाव 2023 के तहत अधिसूचना जारी होने के पश्चात् सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) आलोक रंजन ने सोमवार को मिनी सचिवालय स्थित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्पूर्ण नामांकन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार मालव, रिटर्निंग अधिकारी संतोष कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला अधिसूचना समिति के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आज
विधानसभा चुनाव 2023 के तहत जिला अधिसूचना समिति के विभिन्न नोडल अधिकारियों की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) आलोक रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार, 31 अक्टूबर को सायं 4 बजे मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) नरेश कुमार मालव ने दी।
चन्द्रभागा मेले के लिए मेला मजिस्ट्रेट एवं सहायक मेला मजिस्ट्रेट की नियुक्ति
राज्य स्तरीय चन्द्रभागा पशु मेला 2023 के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मेला मजिस्ट्रेट एवं सहायक मेला मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।
जिला मजिस्टेªट एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि चन्द्रभागा पशु मेला 2023 के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट झालावाड़ को मेला मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार झालरापाटन को सहायक मेला मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अधिसूचना हुई जारी, 6 नवंबर तक कर सकेंगे नामांकन पत्र दाखिल, नाम वापसी 9 नवंबर तक
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 30 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के बाद विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थी 6 नवंबर, 2023 तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) आलोक रंजन ने बताया कि एक उम्मीदवार अधिकतम 4 नामांकन प्रस्तुत कर सकता हैं। नामांकन के दौरान अभ्यर्थी को प्रारूप - 2 ख, शपथ पत्र में प्रारूप - 26, आपराधिक मामले, सम्पत्ति का विवरण, उसके परिवार का विवरण, आय से संबंधित विवरण देना होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रस्तुत करने के दौरान रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में अभ्यर्थी के साथ 4 व्यक्ति उपस्थित रह सकते हैं एवं एक अभ्यर्थी के लिए अधिकतम 3 वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। नामांकन प्रस्तुत करने के दौरान उम्मीदवार के समर्थक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय परिसर के 100 मीटर के दायरे में प्रवेश नहीं कर सकते हैं।

नामांकन पत्र के साथ लगने वाले आवश्यक दस्तावेज

नामांकन पत्र के साथ अभ्यर्थी को बिन्दू संख्या तीन के अतिरिक्त अमानत राशि की रसीद, जाति प्रमाण पत्र (लागू हो तो), शपथ प्रतिज्ञान का प्रारूप, प्रारूप क और ख (लागू हो तो), सत्यापित मतदाता सूची, शपथ प्रतिज्ञान का प्रारूप, प्रारूप क और ख (लागू हो तो) सांख्यिकी प्रारूप, 6 फोटो लगाने होंगे।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं उम्मीदवार 9 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। अभ्यर्थी को नाम निर्देशन पत्र में अंकित सभी कॉलम भरने आवश्यक हैं। सभी रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा कार्यालय की 100 मीटर परिधि में सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेड, नामांकन फॉर्म सहित अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई हैं।
इस दौरान कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे, हैल्प डेस्क एवं प्रतिभूति राशि जमा करने हेतु अलग से काउंटर स्थापित किया गया है ताकि नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्थाएं न हों।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Election Officer inspected the Returning Officers office regarding preparations for the nomination process.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhalawar, assembly elections, district election officer, district collector, alok ranjan\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved