• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोबाइल स्नेचिंग गैंग ने उगला ब्लाइंड मर्डर का राज, दो सगे भाई गिरफ्तार

Mobile Snatching Gang Confesses to Unsolved Murder; Two Brothers Arrested - Jhalawar News in Hindi

• गांजा तस्करी की रंजिश में की थी हत्या, 5 चोरी की मोटरसाइकिलें, तलवार और हत्या किए गए युवक का मोबाइल बरामद झालावाड़। शहर की कोतवाली पुलिस ने मोबाइल छीनने की एक साधारण सी दिखने वाली वारदात की तह तक जाते हुए एक खौफनाक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग गैंग के मास्टरमाइंड दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ में न केवल हत्या की बात कबूली, बल्कि झालावाड़ और कोटा क्षेत्र से बाइक चोरी की दर्जनों वारदातों का भी खुलासा किया। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 6 मार्च 2026 को झालावाड़ शहर के मंगलपुरा क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से मोबाइल छीन लिया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान कर 13 मार्च को दोनों को गिरफ्तार कर लिया और महिला से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया।
पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा
गिरफ्तार आरोपियों नरेन्द्र धाकड़ (31) और सुरेन्द्र धाकड़ (26) निवासी हरिगढ़ खेड़ा थाना खानपुर से गहन पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने एक अन्य साथी गोकुल के साथ मिलकर 21 जनवरी को थाना सारोला क्षेत्र में युवक तेजपाल उर्फ भैरू खाईवाल की हत्या करना स्वीकार किया। इस खुलासे के बाद तुरंत सारोला पुलिस को सूचना दी गई। आरोपियों से मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।
गांजा बेचने की रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांव में गांजा बेचते थे और मृतक तेजपाल भी इसी धंधे में शामिल था। मृतक सस्ती कीमत पर गांजा बेचता था, जिससे आरोपियों का नुकसान होने लगा। इसी रंजिश के चलते तीनों ने योजना बनाकर तेजपाल को नशा करने के बहाने जंगल में बुलाया, उसे नशा करवाकर हत्या कर दी और शव छिपाकर उसका मोबाइल व मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।
हत्या के बाद आरोपी लगातार ठिकाने बदलते रहे और गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल स्नेचिंग और मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें करते रहे। पूछताछ में आरोपियों ने झालावाड़ शहर, झालरापाटन, सारोला, खानपुर और कोटा के बोरखेड़ा क्षेत्र से 5 मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 3 मोटरसाइकिलें और 2 मोटरसाइकिलों के चेसिस बरामद किए हैं। हत्या मामले में तीसरा आरोपी गोकुल पुत्र द्वारकालाल निवासी हरिगढ़ खेड़ा, खानपुर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। तेजपाल की हत्या के मामले की जांच फिलहाल थाना खानपुर पुलिस द्वारा की जा रही है।
इस पूरे मामले के खुलासे में कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा, सहायक उपनिरीक्षक रघुनाथ प्रसाद, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद, राजेश स्वामी, कांस्टेबल संदीप, धर्मेन्द्र बेनीवाल, बृजलाल, सत्यवीर सिंह, जगदीश और बिजेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विशेष रूप से हेड कांस्टेबल राजेश स्वामी, कांस्टेबल संदीप और धर्मेन्द्र बेनीवाल की टीम ने आरोपियों को पकड़ने और वारदात का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mobile Snatching Gang Confesses to Unsolved Murder; Two Brothers Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mobile snatching, gang confesses unsolved murder, two brothers, arrested, \r\n, crime news in hindi, crime news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved