• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हत्या के आरोप में पिता व ताऊ गिरफ्तार

Father and uncle arrested on murder charges - Jaisalmer News in Hindi

जैसलमेर। जैसलमेर जिले के थाना फलसुण्ड क्षेत्र में 6 महीने के बच्चे की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता चैना राम मेघवाल पुत्र गोमंद राम (27) व ताऊ खंगार राम (32) निवासी करणीनगर थाना फलसूण्ड को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के रोज भाई से विवाद के बाद आरोपी पिता ने अपनी डेढ़ साल की बेटी और 6 महीने के बेटे को पानी के टांके में डाल दिया था, जिसमें बेटे की मौत हो गई थी। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि 19 जनवरी को करणी नगर बांधेवा निवासी आरोपी चैना राम की पत्नी नजू उर्फ नीजू ने पर्चा बयान किया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। घर मे वह अपने पति, डेढ़ साल की बेटी डिम्पल व 6 महीने के बेटे महावीर व सास के साथ रहती है। आज शाम उसके पति चैनाराम व जेठ खंगार राम के बीच जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। आवेश में आकर उसके पति ने दोनों बच्चों को घर की चौकी में बने पानी के टांके में डाल दिया और उसे भी टांके में डाल मारने की कोशिश की।

शोर सुनकर आस पड़ौसी आ गये, जिन्होंने उसके दोनों बच्चों को टांके से बाहर निकाला और इलाज के लिए बांधेवा ले गये, जहां से दोनों बच्चों को पोकरण रैफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उसके 6 महीने के बेटे महावीर को मृत घोषित कर बच्ची डिम्पल को भर्ती कर लिया। रिपोर्ट पर थाना फलसुण्ड पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी चौधरी के निर्देश पर आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए एएसपी प्रवीण कुमार व सीओ भवानी सिंह के सुपरविजन एवं एसएचओ ओमा राम के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में आसूचना संकलित कर तकनीकी सहयोग से मुल्जिम चैनाराम व बड़े भाई खंगार राम मेघवाल को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफतार किया गया।

आरोपियों को अनुसंधान के बाद थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Father and uncle arrested on murder charges
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaisalmer, children, murder, accused, arrested, crime news in hindi, crime news, jaisalmer news, jaisalmer news in hindi, real time jaisalmer city news, real time news, jaisalmer news khas khabar, jaisalmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved