• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गायत्री यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर किया योगाभ्यास

Yoga practiced by offering oblations in Gayatri Yagna - Jaipur News in Hindi

-सीकर रोड स्मृति वन पार्क में विशेष योग सत्र आयोजित जयपुर। जयपुर नगर निगम जयपुर ग्रेटर, पतंजलि किसान सेवा समिति, गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा सहित अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्टीय योग दिवस के काउंट डाउन के तहत गुरुवार को सीकर रोड स्थित स्मृति वन पार्क में विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। योग सत्र की खास बात यह रही कि योग और अग्निहोत्र साथ-साथ चल रहे थे। पर्यावरण शुद्धि के लिए हुए गायत्री यज्ञ (अग्निहोत्र में) राज्यसभा सासंद और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनसिंह राठौड़, जयपुर नगर निगम जयपुर ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल, योगगुरु कुलभूषण बैराठी ने सूर्य गायत्री मंत्र से आहुतियां प्रदान की। गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा के मनु महाराज के सान्निध्य में तथा गोपाल पारीक, उमाशंकर खंडेलवाल के आचार्यत्व में योग करने वाले साधकों ने बारी-बारी यज्ञ किया। हवन सामग्री और गाय के घी की महक से स्मृति वन सुवासित हो उठा। सभी लोगों को सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अग्निहोत्र करने का आह्वान किया गया। उल्लेखनीय है कि अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा सीकर रोड क्षेत्र में होने वाले योग सत्र में यज्ञ भी अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। इससे पूर्व प्रीति शर्मा के मार्गदर्शन में लोगों को योग का अभ्यास कराया गया। डीआरएमएफ की टीम और विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र के अनेक पार्षदों ने योग किया। गौऋषि प्रकाश दास महाराज ने राष्ट्र भक्ति के गीतों ने लोगों को जोश भर दिया। उत्थान सेवा संस्थान की ओर से संचालित अपनी बाल संस्कार पाठशाला के बालक बालिकाओं ने भी योगाभ्यास किया। मंच का संचालन पतंजलि किसान सेवा समिति के प्रभारी कैप्टन शीशराम चौधरी और रमेश गोयल ने किया।
पतंजलि किसान सेवा समिति सह प्रभारी शिवानन्द त्रिपाठी ने बताया कि क्रीड़ा भारती के सतपाल, पतंजलि योग समिति के संरक्षक महेंद्र सिंह यादव ने योगाभ्यास करने के बाद पौधारोपण किया। पतंजलि के सुभाष यादव, डॉ बजरंग सिंह शेखावत, विक्रम सिंह कांवट, पूर्व जेल अधीक्षक शंकर सिंह खंगारोत, भगवान राम प्रजापत, चेतन सिंह तंवर, मुकेश कुमावत, भारत विकास परिषद के राजेश अग्रवाल, सुभाष आर्य, रमेश चंद्र शर्मा, श्यामसुंदर मूंदड़ा, कर्नल जगदीश चंद्र, सुबेदार शीशराम, सत्यवीर सिंह रोढ़ा, लाखन सिंह चाहर, रवि मूंदड़ा, विनोद शर्मा, गोवर्धन सैनी, प्रवीण कुमावत, मोहन चौधरी, तरूण कुमावत,परमानंद वर्मा एवं अन्य ने अपने अथक परिश्रम से कार्यक्रम को सफल बनाया। स्मृति वन योग कक्षा के अशोक सहरिया को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yoga practiced by offering oblations in Gayatri Yagna
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, municipal corporation jaipur greater, international yoga day, mp, madan singh rathore, mayor dr saumya gurjar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved