• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जल्द दस्तक देगा मानसून, गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

Will soon get relief from Monsoon, heat relief soon - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेशवासियों को गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना है। मानसून गुजरात में पहुंच गया है। दो-तीन दिन में यह प्रदेश में दस्तक देगा। जयपुर में पांच दिन में आ जाएगा। इस बीच मुंबई और गुजरात में मानसून की झमाझम हो रही है। इस बीच राज्य में गर्मी और उमस में तेजी आ गई है। लोग गर्मी से पसीना-पसीना हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून उत्तरी अरब सागर की तरफ बढ़ रहा है। मुंबई, कोंकण और गोवा क्षेत्र में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने के आसार हैं। रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने की वजह से मुंबई की लोकल ट्रेनों की अावाजाही पर भी असर हुआ है। रविवार को ज्यादातर ट्रेनें 25-30 मिनट की देरी से चलीं। विरार में समुद्र में उठी तेज लहरों से अर्नाला किले पर बने पांच घर बह गए। तेज बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी के साथ मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। बारिश की वजह से विमान सेवा पर असर नहीं पड़ा है। अभी तक न तो किसी उड़ान में देरी हुई है और न ही कोई उड़ान रद्द की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Will soon get relief from Monsoon, heat relief soon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, hindi news, soon get relief, monsoon, heat, relief soon, news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved