• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है, मोदी सरकार के अच्छे दिन का बर्बर चेहरा देख रहा देश : टीकाराम जूली

When destruction looms over humanity, the first thing that dies is conscience - Jaipur News in Hindi

-शर्मनाक है कि मोदी सरकार अपनी इस हरकत पर शर्मिंदा तक नहीं है और कांग्रेस को संसद में इस मुद्दे को उठाने तक नहीं दे रही जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली ने मोदी सरकार के ‘अच्छे दिन’ वाले जुमले पर करारा तंज कसते हुए कहा कि "जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है"राष्ट्रकवि दिनकर की ये पंक्तियां मोदी सरकार की संवेदनहीनता पर पूरी तरह सटीक बैठती हैं। उन्होंने कहा कि जिस अच्छे दिन का ढिंढोरा पूरे देश में पीटा गया था, उसका असली और खौफनाक चेहरा पुलिस के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज में घायल हुआ युवा अस्पताल में इलाज करवाते हुए देख रहा है।
यह भी शर्मनाक है कि मोदी सरकार अपनी इस हरकत पर शर्मिंदा तक नहीं है और कांग्रेस को संसद में इस मुद्दे को उठाने तक नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि देश के युवा को निर्दयतापूर्वक क्यों मारा-पीटा गया इस पर संसद में भी चर्चा न हो, तो कहां बात करें?उन्होंने कहा कि आज देश का युवा सड़कों पर है, लेकिन उसका कसूर सिर्फ इतना है कि वह अपने हक, अपने सुनहरे भविष्य और पारदर्शी परीक्षाओं की मांग कर रहा है। मगर अहंकार और संवेदनहीनता की तमाम सीमाएं लांघ चुकी मोदी सरकार को इन युवाओं की जायज आवाज सुनने के बजाय उन पर बर्बरता से लाठियां बरसाना ज्यादा आसान लग रहा है।
श्री जूली ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर पुलिस की इस बर्बरता में गंभीर रूप से घायल हुए छात्रों से मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और इस मुश्किल वक्त में उनके साथ मजबूती से खड़े होने का भरोसा दिलाया। राहुल जी का यह संवेदनशील कदम दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के दर्द को गहराई से समझती है, जबकि सत्ता के नशे में चूर केंद्र सरकार को युवाओं की चीखें तक सुनाई नहीं दे रही हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार से स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि सरकार अब लीपापोती बंद करे और देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले पेपर लीक तंत्र की सीधी नैतिक जिम्मेदारी ले, साथ ही युवाओं का विश्वास पूरी तरह खो चुके केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और वे अविलंब अपने पद से इस्तीफा दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When destruction looms over humanity, the first thing that dies is conscience
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: when destruction, looms, over humanity, conscience, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved