• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

खासखबर विशेष : क्या तिवाड़ी भाजपा-कांग्रेस को चुनौती देने में हो पाएंगे सफल

तिवाड़ी के बेटे अखिलेश तिवाड़ी की अध्यक्षता में बनी भारत वाहिनी पार्टी इस विधानसभा चुनाव में सभी 200 सीटों पर उतारने का मन बना चुकी है। अखिलेश के पिता घनश्याम तिवाड़ी राजस्थान सियासत के दिग्गज माने जाते हैं। फिलहाल वे जयपुर के सांगानेर से एमएलए हैं। इसके अलावा शेखावटी की राजनीति में भी उनकी अच्छी ख़ासी दखल है। वहीं भाजपा से अंदर खाने नाराज चल रहे कुछ पार्टी नेता और विधायकों से भी तिवाड़ी की घनिष्ठता है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए तिवाडी फैक्टर किसी चुनौती से कम नहीं होगा।तीसरा मोर्चा बनाने में सफल होंगेभारतीय जनता पार्टी को सत्ता से रोकने के लिए इन दिनों सभी पार्टियां एक होने में जुटी हुई है। राजस्थान में किरोडीलाल मीणा के भाजपा में जाने के बाद तीसरे मोर्चे का विकल्प खत्म हो गया था लेकिन तिवाड़ी ने वापस जीवित कर दिया है। हनुमान बेनीवाल भी इन दिनों अपनी रैलियों में खासी भीड़ जुटा रहे हैं। जाटों का एक वर्ग उनके साथ लगा हुआ है। बसपा, जनता दल यूनाइटेड, माकपा और आप भी इन दिनों शक्ति प्रदर्शन में जुटे हुए हैं। इन पार्टियों को एक करके सत्ता में वापसी के सपने संजो रही कांग्रेस पार्टी के लिए भी घनश्याम तिवाड़ी आने वाले चुनावों में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - हजारों साल और एक करोड़ साल पहले के मानसून तंत्र पर जारी है रिसर्च, जाने यहां

यह भी पढ़े

Web Title-What will be challenging Tiwari BJP-Congress successful
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, bharat vahini party, mla ghanshyam tiwari, bjp, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi, what will be challenging tiwari bjp-congress successful
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved