• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साप्ताहिक कॉलमः दीवारों के कान

Weekly Column  Ears to the Walls - Jaipur News in Hindi

मीडिया वाले ना बाबा ना प्रदेश की एक प्रमुख महिला आईएएस अफसर ने 30 जून तक के लिए मीडिया कर्मियों से दूरी बना ली है। फिलहाल वे किसी भी पत्रकार से मिलना नहीं चाहती। हालांकि यह महिला अधिकारी पहले भी मीडिया और पत्रकारों से उचित दूरी बनाकर रखती रही हैं। लेकिन, इस बार 30 जून तक मीडिया से दूरी बनाने का अलग कारण है। उम्मीद है कि शायद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना पुराना वायदा याद आ जाए और इन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल जाए। इस उम्मीद के पीछे की कहानी यह है कि इस बार बड़ी कुर्सी के लिए पॉलिटिकल प्रेशर वाला कोई दावेदार नहीं है। वैसे अब तक दो महिला आईएएस पॉलिटिकल प्रेशर से ही बड़ी जिम्मेदारी तक पहुंच पाई हैं।
बड़बोले मंत्री आपस में क्यों भिड़े
विकास कर्यों को लेकर इन दिनों बड़बोले मंत्री आपस में भिड़े हुए हैं। शहरों की कायाकल्प करने वाले मंत्री का बयान राजधानी के बड़बोले मंत्री को रास नहीं आया। यूडीएच मंत्री का बयान था कि जयपुर का विकास इसलिए नहीं हो पा रहा है कि यहां से तीन मंत्री आते हैं, लेकिन इनकी आपस में नहीं बनने के कारण वक्त पर विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। इस बयान से एक बड़बोले मंत्री महोदय चिढ़ गए। उन्होने भी टीवी चैनलों पर इंटरव्यू दे दिया कि यूडीएच मंत्री का काम सिर्फ झूठ बोलने का है। वह सिर्फ कोटा का विकास चाहते हैं और जयपुर को विकास से दूर रखना चाहते हैं। अब चुनाव से चार-पांच महीने पहले इस तरह के बयान यह बताने के लिए काफी है कि गहलोत मंत्रीमंडल में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं है। मंत्री-मंत्री भिड़ रहे हैं, मंत्री से विधायक भिड़ रहे हैं..और मंत्री और ब्यूरोक्रेसी में आपस में बन नहीं रही है। बस मुखिया अकेले ही मैदान में कूदे हुए हैं, इस तरह की बयानबाजी से दूर रहकर जो लगातार अलग-अलग शहरों का दौरा कर रहे हैं।
आखिर हैरिटेज की मेयर ने क्यो पाला बदला
जयपुर हैरिटेज नगर निगम में मेयर समेत कांग्रेसी पार्षदों का इस्तीफा प्रकरण परकोटे की जनता को समझ नहीं आ रहा है। परकोटे की जनता साफ-सफाई, सीवरेज, रोड लाइट, अवैध निर्माण और अतिक्रमणों से वैसे ही परेशान रहती है। हैरिटेज नगर निगम में कांग्रेसी पार्षदों के इस्तीफे प्रकरण से पावर के केंद्र रहे दो मंत्री की पावर जगजाहिर हो गई है। हैरिटेज की मेयर जो पहले खाद्य मंत्री के पाले में थी, अब उसने पानी वाले मंत्री के खेमे में जगह बना ली है। जिस मंत्री ने मेयर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी, अब वो उनके खिलाफ हैं। मेयर और कांग्रेसी पार्षद पहले ही अतिरिक्त कमिश्नर से परेशान थे, अब इन दोनों मंत्रियों की पावर की लड़ाई में आम जनता को भी पिसना पड़ेगा । साथ ही पार्षदों के काम तो होने नहीं है, क्योकिं उन्होंने सीधे-सीधे अफसरों से पंगा ले लिया है। अब काम होंगे तो नियम-कायदों के अनुसार। तो खास खबरी को पता है कि नियम-कानून से कैसे काम रोके जाते हैं।

कौन बनेगा ब्यूरोक्रेसी का मुखिया
शासन सचिवालय में इन दिनों सिर्फ एक ही चर्चा है, आखिर कौन बनेगा मुख्य सचिव। ऐसा कौन सा मुख्य सचिव होगा, जो पांच महीने के बाद आने वाली सरकार की भी पसंद का हो। वैसे मुखिया जी वरिष्ठता सूची को लांघ कर एक आईएएस को मुख्य सचिव बना चुके है, जो चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। मौजूदा सीएस का कार्यकाल गहलोत सरकार और मोदी सरकार के आपसी प्रेम की वजह से बढ़ने वाला नही है। नए सीएस की रेस में दिल्ली से आई एक महिला एसीएस और जयपुर में पहले से मौजूद एक अन्य महिला एसीएस के बीच मानी जा रही है। बाकी दो खास एसीएस अफसर भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे हुए हैं। वही एक अन्य एसीएस अभी तक आरोपों से बाहर हैं। तो लगता यही है कि महिला अफसर की बजाए पाक-साफ एसीएस अफसर को कमान मिल सकती है। लेकिन मुखिया जी को जो करीब से जानते है, वो यह मानते हैं कि मुखिया जी अपने दूसरे हाथ को भी पता नहीं चलने देते है, पहले हाथ से क्या काम करने जा रहे हैं।

मुखिया जी के विज्ञापन वाले ओएसडी साहब
राजस्थान में मुखिया जी के प्रेस अटैची वाले ओएसडी साहब इन दिनों दिनभर विज्ञापनों को लेकर माथापच्ची करते रहते हैं। मुखिया जी की खबरों से बेफ्रिक होकर शासन सचिवालय में दिनभर एजेंसी वालों के साथ अखबारों के विज्ञापन प्रतिनिधियों के साथ सिर्फ फुल जैकेट, हाफ जैकेट, समेत विज्ञापनों की चर्चा होती है। जाती हुई सरकार है, बजट भी है, तो देशभर से अलग-अलग टीवी चैनलों, अखबारों, रेडियो समेत आउटडोर, होर्डिंग्स बैनर, बस, ऑटोरिक्शा से लेकर अब स्टेपनी के टायर पर भी ब्राडिंग को लेकर ओएसडी साहब लगे रहते हैं। सोशल मीडिया पर तो कमाल ही कर दिया है। देशभर की 70 से ज्यादा वेबसाइट को विज्ञापन जारी करके ओएसडी साहब खुद की पीठ-थपथपा रहे हैं, भले ही इन वेबसाइटों में नियमों के मुताबिक राजस्थान की 25 फीसदी खबरें भी नहीं हो। लेकिन पॉलिसी की हवाला देकर अपनी मनमानी करके ओसएडी साहब ने अपनी चेहती सभी वेबसाइटों को विज्ञापन जारी करवा दिए। यह पहली बार है कि राजस्थान में सीएम के प्रेस अटैची मुखिया जी की योजनाओं व कामकाज को लोगों तक पहुंचाने से ज्यादा विज्ञापनों को लेकर परेशान है। जगह-जगह के डाक से या जिला पीआरओ से अखबारों की सूची मांग रहे हैं, जिससे पता चल सके कि जिसे विज्ञापन दिया है, वह छपता है या नहीं ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Weekly Column Ears to the Walls
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm ashok gehlot, anurag bajpai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved