• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक सप्ताह में एक लाख दो हजार मीट्रिक टन और पहुंचेगा यूरिया

Urea will reach one lakh two thousand metric tons a week - Jaipur News in Hindi

जयपुर । प्रदेश के प्रमुख शासन सचिव, कृषि एवं सहकारिता अभय कुमार ने बताया कि किसानों को शीघ्रता से यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है। अगले 24 घंटे के भीतर राज्य के विभिन्न हिस्सों में 33 हजार मीट्रिक टन यूरिया की 11 रैक पहुंच जाएगा और आगामी 7 दिवस में एक लाख दो हजार मीट्रिक टन यूरिया की 34 रैक भी पहुंचेगी। कुमार शुक्रवार को पंत कृषि भवन में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं यूरिया आपूर्ति कम्पनियों की उच्च स्तरीय बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी कृषकों की मांग के अनुरूप खाद की उपलब्धता को सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कम्पनियों को निर्देश दिये कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ यूरिया की आपूर्ति करें ताकि किसान समय रहते कृषि कार्यो में उपयोग कर सके। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में होने वाली 33 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति अलवर, चन्देरिया, जयपुर, जोधपुर, हिण्डौन, लालगढ़ एवं सूरतगढ़ इत्यादि स्थानों पर भिजवाना सुनिश्चित किया जायेंगा तथा यूरिया की अत्यधिक मांग वाले इलाकों में प्राथमिकता के साथ यूरिया आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने आगामी 7 दिवस में भी होने वाली यूरिया आपूर्ति को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये कि सर्वप्रथम यूरिया आपूर्ति की मांग वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर प्राथमिकता के साथ किसानों को यूरिया पहुचायें जायें।
कुमार ने कहा कि राज्य में यूरिया की अधिक मांग देखते हुये भारत सरकार को 60 हजार मीट्रिक टन यूरिया के अतिरिक्त आवंटन के लिये भी आग्रह किया गया ताकि समय रहते राज्य के किसानों को यूरिया की आपूर्ति की जा सकें। उन्होनें श्रीराम एवं चम्बल उर्वरक कम्पनियों को निर्देश दिये कि यूरिया की आपूर्ति सतत् बनाये रखने के लिए सडक मार्ग से भी आपूर्ति करें

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Urea will reach one lakh two thousand metric tons a week
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: principal government secretary, agriculture abhay kumar, rajasthan hindi news, jaipur hindi news\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved