• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहरी समस्या समाधान 2025 के तहत वार्डवार कैम्प से आमजन को मिल रही राहत

Urban Problem Resolution 2025: Relief for the Public Through Ward-Wise Camps - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार 16 दिसम्बर 2025 से 24 दिसम्बर 2025 तक “शहरी समस्या समाधान 2025“ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को झोटवाड़ा जोन के फोलोअप शिविर सम्पूर्ण झोटवाड़ा जोन क्षेत्र वार्ड संख्या 23 से 27 एवं वैशाली नगर जोन के फोलोअप शिविर सम्पूर्ण वैशाली नगर जोन क्षेत्र वार्ड संख्या 28 से 37 सामुदायिक केन्द्र, तारानगर-डी, झोटवाड़ा जोन कार्यालय में आयोजित किया गया। वार्डवार शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उपायुक्त मनीषा यादव ने बताया कि शहरी समस्या समाधान शिविर के तहत आमजन से प्राप्त विभिन्न समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे किया गया। कैंप के दौरान आमजन की समस्याओं को चिन्हित कर एवं शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 के दौरान प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। शिविर में जन्म-मृत्यु विवाह पंजीयन के 50 आवेदन, नाम हस्तान्तरण के 13 आवेदन, उपविभाजन/पुर्नगठन के 9 आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चैक एवं पीएम स्वनिधि योजना के तहत चैक प्रदान किये गये। अभियान के दौरान नगरीय विकास कर से संबंधित प्राप्त आपत्तियों का त्वरित निस्तारण कर 39 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई। सफाई कार्य में 2.5 किलोमीटर की सड़क की सफाई करवाकर 1 डम्पर कचरा उठवाया गया। 24 दिसम्बर 2025, बुधवार को सिविल लाईन जोन के फोलोअप शिविर सम्पूर्ण सिविल लाईन जोन क्षेत्र वार्ड संख्या 88 से 103 जोन कार्यालय, मोचियों की छबील, साईस पार्क के पास एवं मुरलीपुरा जोन के फोलोअप शिविर सम्पूर्ण मुरलीपुरा जोन क्षेत्र वार्ड संख्या 01 से 06 एवं 09 से 13 कार्यालय मुरलीपुरा जोन, मुरलीपुरा सब्जी मण्डी के पास आयोजित किया जायेगा।
नगर निगम आयुक्त डाॅ॰ गौरव सैनी ने बताया कि ‘‘शहरी समस्या समाधान शिविर-2025’’ के तहत आमजन से प्राप्त विभिन्न समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान किया जायेगा। समस्याओं को चिह्नित करने एवं प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करने के लिए वार्डवार प्रातः 10.00 बजे से 05ः00 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
शिविरों में मिल रही आमजन को तत्काल राहतः-
गिर्राज सिंह जो की झोटवाड़ा के रहने वाले हैं उन्होंने झोटवाड़ा जोन में चल रहे शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 में पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किया आवश्यक दस्तावेज लगाकर आवेदन जमा करने संबंधी प्रक्रिया के पूर्ण होने के कुछ समय पश्चात थी शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 में पीएम स्वनिधि योजना के तहत निगम नगर निगम प्रशासन द्वारा गिर्राज को 25 हजार रूपये की लोन राशि स्वीकृत कर चेक प्रदान किया गया गिर्राज ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना से प्राप्त लोन राशि का उपयोग वे अपने छोटे से उद्योग को बढ़ाने में लगाएंगे जिससे वह और अधिक आत्मनिर्भर बन सके और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सके इसके लिए उन्होंने नगर निगम प्रशासन और मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया।
झोटवाड़ा के स्थानीय निवासी सौरभ माथुर जी ने झोटवाड़ा जोन में चल रहे शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 में आकर अपने मकान के नाम हस्तांतरण के लिए आवेदन किया आवश्यक दस्तावेज लगाकर आवेदन जमा करने के कुछ समय पश्चात ही नगर निगम प्रशासन द्वारा शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 के तहत सौरभ को उनके मकान का नाम हस्तांतरण पत्र तैयार कर प्रदान किया गया अपने इस कार्य के बिना किसी परेशानी के एवं त्वरित गति से पूर्ण होने पर सौरभ को बहुत प्रसन्नता हुई और उन्होंने बताया कि अपने इस कार्य में उन्हें नगर निगम प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ जिससे उनका काम बहुत ही कम समय में पूरा हो गया इसके लिए सौरभ जी ने नगर निगम प्रशासन एवं मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया और तहे दिल से आभार भी व्यक्त किया।
बुधवार 23 दिसम्बर 2025 को यहाँ आयोजित होगा शिविर:
बुधवार को सिविल लाईन जोन के फोलोअप शिविर सम्पूर्ण सिविल लाईन जोन क्षेत्र वार्ड संख्या 88 से 103 जोन कार्यालय, मोचियों की छबील, साईस पार्क के पास एवं मुरलीपुरा जोन के फोलोअप शिविर सम्पूर्ण मुरलीपुरा जोन क्षेत्र वार्ड संख्या 01 से 06 एवं 09 से 13 कार्यालय मुरलीपुरा जोन, मुरलीपुरा सब्जी मण्डी के पास आयोजित किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Urban Problem Resolution 2025: Relief for the Public Through Ward-Wise Camps
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, jaipur municipal corporation, urban problem resolution camp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved