• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसओजी में दो विशेष अनुंसधान इकाइयां गठित होंगी

Two special research units will be formed in SOG - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) में दो नई अनुसंधान इकाइयां सृजित की जाएंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के वर्ष 2019-20 के बजट भाषण में की गई घोषणा के अनुरूप गृह विभाग के प्रस्ताव को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार, एसओजी द्वारा नई किस्म के संगठित आर्थिक अपराधों की जांच के लिए एक सीरियस फ्राॅड इन्वेस्टीगेशन यूनिट (एसएफआईयू) तथा इंटरनेट से संबंधित अपराधों के लिए साइबर क्राइम इन्वेस्टीगेशन यूनिट (सीसीआईयू) का गठन होगा। इसके लिए आर्थिक अपराध अनुसंधान इकाई में 28 नवीन पद तथा साइबर अपराध अनुसंधान इकाई में 11 पद सहित कुल 39 नए पद सृजित होंगे।
राज्य पुलिस की विशेष शाखा एसओजी की अपराध अनुसंधान क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए गठित इन इकाइयों के संचालन के लिए राजकोष पर कुल 4.46 करोड़ रुपये का वार्षिक वित्तीय भार आएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two special research units will be formed in SOG
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special operation group of rajasthan police, sog, chief minister ashok gehlot, ashok gehlot, rajasthan cm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved