• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेंट एन्थोनी स्कूल में आयोजित हुआ ट्रिब्यूट टू आवर हीरो

Tribute To Our Hero held at St. Anthony School - Jaipur News in Hindi

जयपुर। एक फौजी के जीवन में ही बसने वाली कई अहम् गहराई जैसे उसका बड़ा होना, फौजी की शिक्षा ग्रहण करना, परिवार को छोड़ देश की सीमा पर जाना आदि को नाटक 'द लाइफ ऑफ़ सोल्जर' में चित्रित रूप से दर्शाया गया। मौका था जगतपुरा स्थित सेंट एन्थोनी स्कूल में रविवार को आयोजित हुए कार्यक्रम 'ट्रिब्यूट टू आवर हीरो' का। नाटक में एक जवान की जिंदगी के विभिन्न पड़ावों को दिखाया गया कि किस तरह एक फौजी की माँ अपने बेटे को हिम्मत करके फौज में भेजती है। किस तरह वो फौजी अपनी पत्नी और बेटी को छोड़ युद्ध के लिए चला जाता है। युद्ध में शहीद होने के बाद जब बेटी अपने पिता का शव देखती है तो उनकी टोपी पहन भारतीय सेना में जाने का सपना जाहिर करती है। इस नाटक से सभी भारतीय जवानों की ओर सलाम भाव प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डायरेक्टर ऑफ़ एडमिन फ्रेडी जॉनथन के वेलकम स्पीच से हुई। जिसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार परिवाहन और सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का आरम्भ किया गया।
स्टूडेंट्स द्वारा सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति से कार्यक्रम में नवरस भरे गए। इसके बाद स्कूल बैंड ने सकारात्मकता से जीवन की मुश्किलों से लड़ते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते गानों 'होटल कैलफोर्निया' और 'संडे मॉर्निंग अप विद द लर्क' को मंच पर प्रस्तुत किया।
इसी के साथ स्टूडेंट्स ने देशभक्ति के गानों पर डांस परफॉरमेंस की प्रस्तुति की। अंत में स्कूल के डायरेक्टर मोहिंदर सिंह ने सभी बच्चों को सम्बोधित किया और नेशनल कराटे चैंपियंस बने यशिका बनवाल और रूद्र पाल सिंह को सम्मानित किया।स्कूल की सेक्रेटरी ब्रेनदा जॉनथन ने स्टूडेंट्स और उनके परिजनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tribute To Our Hero held at St. Anthony School
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: st anthony school, tribute to our hero, jaipur news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved