|
जयपुर। भारत विकास परिषद उत्तर पश्चिमी रीजन (राजस्थान) द्वारा को-रीजन भवन भारत विकास परिषद रामा एनक्लेव-1 जयसिंहपुरा जयपुर में दो दिवसीय रीजन कार्यशाला का आयोजन राजस्थान उत्तर पूर्व प्रांत के आतिथ्य में किया जा रहा हैl कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के साथ किया गया। सर्वप्रथम रीजन के सभी दायित्वधारियों को राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गा दत्त शर्मा ने दायित्व ग्रहण कराया। तत्पश्चात कार्यशाला आरंभ की गई।
कार्यशाला का उद्घाटन दुर्गादत्त शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संपत खुर्दिया एवं पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा द्वारा किया गया। डॉ त्रिभुवन शर्मा रीजन अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया। श्याम शर्मा ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गा दत्त शर्मा ने परिषद के लक्ष्य उद्देश्य और दर्शन को स्पष्ट किया।
कार्यशाला के प्रथम सत्र में विनीत गर्ग क्षेत्रीय अध्यक्ष एन आर.2 ने स्वास्थ, समर्थ संस्कारित भारत के निर्माण में भारत विकास परिषद की प्रभावी भूमिका को रेखांकित किया।
क्षेत्रीय महासचिव संदीप बाल्दी ने संगठन के स्वरूप नियम व विनियम और बैठकों व कार्यक्रमों के प्रोटोकॉल की जानकारी दी।
मुकुंद सिंह राठौड़ प्रोजेक्ट चेयरमैन सेवा और ग्राम विकास ने सेवा, ग्राम विकास एवं ग्रामीण स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चा की। द्वितीय सत्र में संपत जी खुर्दिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने शाखा और प्रांत के वित्तीय प्रबंधन, ट्रस्ट और समिति के लिए नियम और विनियम पर अपनी बात रखी। विनोद आढा संयुक्त महासचिव ने संस्कार पक्ष पर बल दिया। शिवदयाल मंगल संयुक्त महासचिव ने संपर्क के सूत्र बताएं।
डा. नित्या तोमर क्षेत्रीय सचिव ने महिला सहभागिता का संगठन और संवर्धन के उपायों पर चर्चा की।
तृतीय सत्र में विभिन्न समूहों में संगठन, प्रोजेक्ट, वित्तीय प्रबंधन व महिला सहभागिता पर विचार विमर्श किया गया। कार्यशाला में संस्कार एवं सेवा के कार्यों पर चिंतन व मंथन किया गया एवं आगामी कार्यक्रमों का रोड मैप तैयार किया गया। शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जन-भागीदारी की शक्ति से देशवासियों ने आपातकाल की भयावहता का मुकाबला किया : पीएम मोदी
पुरी : जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, तीन की मौत
पुरी भगदड़: सीएम मोहन चरण माझी ने भक्तों से मांगी माफी, बोले- लापरवाही अक्षम्य
Daily Horoscope