• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महज़ 8 मिनट में सिपाही यूं बना ख़ाकी के लिए मिसाल

The soldier making a example for uniform in just 8 minutes - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजधानी जयपुर में मंगलवार तड़के पॉश इलाक़े रमेश मार्ग सी-स्कीम में स्थित एक्सिस बैंक की चेस्ट ब्रांच में सीताराम नाम का एक सिपाही बड़ी ही दिलेरी के साथ महज़ आठ मिनट में देश का हीरो बन गया। हो भी क्यूँ ना, इस सिपाही ने अपनी जानपर खेलकर बिना डरे, बिना सहमे अपनी बहादुरी दिखाते हुए सुझबुझ से देश की सबसे बड़ी डकैती की वारदात को होने से बचा लिया। वो भी 15 बदमाशों के बीच। वाक़ई बड़े ही बहादुरी का काम किया। ये हम ही नही, सुनकर हर कोई तारीफ़ करेगा और बहादुरी के क़िस्से भी सुनाएगा। डकैती की ये वारदात कोई एक करोड़, दो करोड़ या दस करोड़ नहीं होती, बल्कि पूरे 925 करोड़ रुपए की। पढ़कर हैरानी ज़रूर हो रही होगी। लेकिन ये सच है। ख़ास बात ये है कि ये सिपाही इन 925 करोड़ रुपयों को बचाने के लिए एक साथ 15 बदमाशों के साथ भिड़ गया। वो भी जान की परवाह किए बिना। एक दर्जन से ज़्यादा बदमाशों पर अकेला सीताराम इतना भारी पड़ गया और देश की ख़ाकी और सभी जवानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया। यूँ बचाए सीताराम ने करोड़ों रुपए ...
दरअसल, सोमवार रात एक इनोवा कार में सवार करीब पन्द्रह बदमाश ने सी-स्कीम स्थित एक्सिस बैंक की चेस्ट ब्रांच को लूटने आए। तकरीबन ढाई बजे मुख्य दरवाजे को लांघ कर चेस्ट ब्रांच में दाखिल हुए बदमाशों ने बैंक गार्ड प्रमोद को मारपीट के बंधक बना लिया। डकैत तिजोरी तक पहुंचने के लिए हॉल का दरवाजा तोड़ रहे थे। इस दौरान अंदर सुरक्षा में लगे सिपाही सीताराम ने बदमाशों की आहट होने पर फायर कर दिया। इस पर सभी बदमाश महज आठ मिनट में चेस्ट ब्रांच से बैरंग लौट गए।
दरवाज़े की जाली में से किया फ़ायर
उस वक़्त बैंक में 925 करोड़ रुपए रखे हुए थे। बैंक में जहां कैश था, उसके बाहर एक और लकड़ी का दरवाजा था। बदमाश इस गेट को सरियों व अन्य औजारों से तोड़ रहे थे। अचानक आवाज सुन कर तिजोरी वाले रूम के बाहर सुरक्षा में तैनात सिपाही सीताराम को कुछ अनहोनी की आंशका हुई। बस फिर क्या था। सीताराम ज़ोर से ललकारा। लेकिन इतना होने पर भी सभी बदमाश नहीं रूके और दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल होने की कोशिश करने लगे। इतना होते ही सीताराम ने दरवाजे की जाली में से अपनी एसएलआर को निकाल कर फायर कर दिया।
फ़ायरिंग में बच गया डकैत....
यह गोली डकैतो के बीच में से बाहर दूसरी मकान की खिड़की पर जा लगी। तिजोरी के पास हथियारबंद पुलिसकर्मियो के होने का पता चलते ही बदमाश उल्टे पांव बाहर की तरफ भागे और गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए। इस बीच सीताराम ने पुलिस कंट्रोलरूम को वारदात की सूचना दी, जिस पर नाइट गश्त कर रहे सोड़ाला थाना प्रभारी सुनील शर्मा, एडीशनल डीसीपी टैफिक व अशोक नगर थाने के एएसआई रामजीलाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायज़ा लिया।
डकैतों की तलाश में ए श्रेणी की नाकाबंदी
वारदात के समय एस्सिस बैंक की चेस्ट ब्रांच में करीब एक हजार करोड़ रुपए थे जो पूरी तरह से सुरक्षित है। ब्रांच व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों के फुटेज मिले है, जिनके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। डकैतों की तलाश के लिए शहरभर में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई गई, मगर देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। माना जा रहा है कि एक्सिस बैंक की चेस्ट ब्रांच में यदि डकैती की घटना हो जाती तो यह देश की सबसे बड़ी वारदात होती।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The soldier making a example for uniform in just 8 minutes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: soldier sitaram, example for uniform, constable sitaram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved