• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन राजनीति क्षेत्र में अपूरणीय क्षति : मदन राठौड़

The death of former Gujarat Chief Minister Vijay Rupani is an irreparable loss in the political field: Madan Rathod - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारियों ने अहमदाबाद के विमान हादसे में 265 निर्दोष लोगों की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राठौड़ ने कहा कि हादसे में 241 यात्रियों के साथ स्थानीय लोग भी शामिल है। विमान हादसे में राजस्थान की चार महिलाओं के साथ 3 बच्चों सहित 12 यात्रियों की मृत्यु हो गई। भारतीय जनता पार्टी दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है और यथा संभव सरकार के साथ पार्टी स्तर पर सहायता राशि शोकाकुल परिजनों को मुहैया करवाई जाएगी। राठौड़ ने इस दुखद हादसे में घायल हुए सभी व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने बताया कि हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हुआ है, जो एक प्रखर राजनीतिज्ञ थे। रूपाणी का राजस्थान से विशेष लगाव था, उनके निधन से भाजपा राजस्थान को एक गहरा आघात लगा है। रूपाणी ने प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया और निष्पक्षता से कार्य संपादित किया था।
राजस्थान संगठन चुनावों में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में मार्गदर्शन प्रदान किया था। उनकी मृत्यु से भाजपा परिवार और राजनीति जगत में शोक छा गया। उनके योगदान और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाएगा।
गोठवाल ने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा परिवार इस कठिन घड़ी में एकजुट है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की ओर से सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The death of former Gujarat Chief Minister Vijay Rupani is an irreparable loss in the political field: Madan Rathod
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan bjp, state president, madan rathore, all state officials, deep condolences, untimely death, 265 innocent people, plane crash, ahmedabad, 241 passengers, local people, accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved