• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुबीर कुमार ने राजकीय रामचन्द्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जयपुर का किया निरीक्षण

Subir Kumar inspected Government Ramchandra Khaitan Polytechnic College, Jaipur - Jaipur News in Hindi

- अनुपस्थित पाये गये कार्मिकों के नाम के आगे लगाए क्रॉस जयपुर । तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार द्वारा बुधवार को राजकीय रामचन्द्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जयपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्मिकों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की जिसमें कई कार्मिक अनुपस्थित पाये गये जिनके नाम के आगे क्रॉस लगाया गया। प्रमुख शासन सचिव द्वारा महाविद्यालय में प्रयोगशालाओं की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लैब में कई उपकरण खराब स्थिति में पाये जाने के साथ अन्य कमियां भी पायी गयीं। जिनको जल्द ही ठीक करवाने के निर्देश दिये गये ।
महाविद्यालय में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रखने, अनुशासन बनाये रखने, कार्मिकों की उपस्थिति बायोमेट्रिक पद्धति से शुरू करने हेतु निर्देश प्रदान किये। उक्त निर्देशों की पालना 10 दिवस में नहीं किये जाने पर कार्मिकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. हरिशंकर मेवाडा भी साथ रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Subir Kumar inspected Government Ramchandra Khaitan Polytechnic College, Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: subir kumar inspected, government ramchandra khaitan polytechnic college, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved