• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को मिला संबल, जयपुर में सहायक अंग-उपकरण वितरित

Students with special needs receive support; assistive aids and appliances distributed in Jaipur. - Jaipur News in Hindi

जयपुर,। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए संचालित समावेशी शिक्षा गतिविधियों में शनिवार को जयपुर जिले में अंग-उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर में किया गया, जिसमें जयपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को उनकी जरूरत के अनुरूप सहायक अंग-उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 60 हियरिंग एड, 50 टीएलएम किट, 16 व्हील चेयर, 10 रोलेटर, 5 ब्रेल किट, 5 सीपी चेयर तथा 2 बैसाखी वितरित की गईं। इन उपकरणों के माध्यम से विद्यार्थियों की दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाने, उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ाने और शिक्षा में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. आकाशदीप अरोड़ा, उपायुक्त समावेशी शिक्षा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ रचना तिवारी, उपनिदेशक समावेशी शिक्षा, अनिल थानवी, सहायक निदेशक, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आशा गुप्ता तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र आचार्य सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक राज्य के सभी जिलों में अंग-उपकरण वितरण कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में 3000 से अधिक विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों (CwSN) को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैटरी आधारित ट्राईसाइकिल, टीएलएम किट, ब्रेल किट एवं स्लेट, हियरिंग एड, वॉकिंग स्टिक, रोलेटर, सुगम्य केन, स्मार्ट फोन, जयपुर फुट, क्रेचेज सहित विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध करवाकर संबल प्रदान किया जा रहा है।
समावेशी शिक्षा की दिशा में यह पहल विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को अधिक आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ शिक्षा की मुख्यधारा से मजबूती से जोड़ने का प्रयास है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Students with special needs receive support; assistive aids and appliances distributed in Jaipur.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan school education council, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved