• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वामित्व योजना में प्रदेश ने किया अच्छा काम : सचिव सुनील कुमार

State did good work in ownership scheme: Secretary Sunil Kumar - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश ने 25 हजार से भी अधिक गांवों में ड्रोन सर्वे कर स्वामित्व योजना में पिछले 18 महीने में अच्छा काम करके दिखाया है। लेकिन सबसे बड़ा राज्य और गांवों की बड़ी संख्या के कारण यहां समय पर सर्वे, मैप प्रथम-द्वितीय जारी कर लाभार्थी को सम्पत्ति के प्रॉपर्टी कार्ड जारी करने के काम में और तेजी लानी होगी। पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के सचिव सुनील कुमार ने मंगलवार को प्रातः शासन सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में राज्य में स्वामित्व योजना की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना का वास्तविक मकसद डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के साथ ही योजना में निर्मित नक्शों एवं डेटाबेस को विकास कार्यों की प्लानिंग में उपयोग किया जाना है। योजना का पूरा रिकॉर्ड तैयार होने के बाद विकास कार्यों की प्लानिंग के लिए बार-बार फील्ड सर्वे नहीं करना होगा और सटीकता के साथ डेटा का विविध कार्यों में उपयोग लिया जा सकेगा। सुनील कुमार ने सर्वे ऑफ इण्डिया को ड्रोन सर्वे डेटा के आधार पर 10 हजार गांवों के बैकलॉग मैप प्रथम नवम्बर अन्त तक पंचायती राज विभाग को उपलब्ध करा देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि विभाग द्वारा मैप वन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राउण्ड पर इस पर प्रॉपर्टी टूªथिंग एवं मार्किग का कार्य भी तेजी से किया जाए।
केन्द्रीय सचिव ने निर्देश दिए कि स्वामित्व योजना में दिए जाने वाले प्रॉपर्टी कार्ड डिजिटली दिए जाने के लिए आवश्यकतानुसार नियमों में बदलाव किया जाए एवं सॉफ्टवेयर से इंटीग्रेट कर आगे से प्रॉपट्री कार्ड डिजिटली ही दिए जाएं। साथ ही पूर्व अभियानों में ग्रामीण क्षेत्र में दिए जा चुके करीब 13 लाख से अधिक पट्टों को भी डिजिटली इंटीग्रेट किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रॉपर्टी कार्ड जारी कर वितरित किए जाने के बाद फाइनल मैप पर सर्वे ऑफ इण्डिया, ग्राम सेवक एवं पटवारी द्वारा इसे हस्ताक्षरित कर संधारण का काम भी जल्द ही प्रारम्भ किया जाए।
सुनील कुमार ने निर्देशित किया कि पंचायतकर्मियों, पटवारी, सैटलमेंट के अधिकारियों एवं सर्वेयरों को सर्वे ऑफ इण्डिया द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाए एवं योजना में तैयार नक्शों को ग्राम पंचायत विकास योजना, पंचायत समिति विकास योजना एवं जिला परिषद विकास योजना तैयार करते समय नल, बिजली, पानी डेªनेज एवं अन्य विभिन्न साधन-सुविधाओं एवं आवश्यकताओं के आकलन एवं डिमार्केशन के लिए लिए उपयोग किया जाए। साथ ही बैंक भी योजना में दिए गए प्रॉपर्टी कार्ड के आधार पर उपयोगकर्ता को प्रोपर्टी के सम्बन्ध में विभिन्न ऋण आवश्यकताओं के लिए ऋण देने की संभावनाओं पर काम करे।
पंचायती राज विभाग की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, शासन सचिव रवि जैन एवं अतिरिक्त आयुक्त डॉ. रौनक बैरागी ने राज्य में स्वामित्व योजना की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी दी।
बैठक में केन्द्रीय संयुक्त सचिव एमओपीआर आलोक प्रेम नागर, हैण्ड होल्डिंग एवं मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन लेफिटनेंट जनरल गिरीश कुमार, आयुक्त सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग इंद्रजीत सिंह, उपायुक्त पंचायती राज संतोष कुमार गोयल, निदेशक, राजस्थान जीडीसी सर्वे ऑफ इण्डिया महेश गौड़, बैंकर्स समिति के प्रतिनिधि आलोक सिंघल, राजस्व विभाग के प्रतिनिधि शशि जैन आदि अधिकारी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State did good work in ownership scheme: Secretary Sunil Kumar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, secretary sunil kumar, government secretariat, ownership scheme, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved