• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट सिर्फ भ्रमित करने वाला - डॉ. अर्चना शर्मा

Smart City Project is just confusing - Dr. Archana Sharma - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर राज्य सरकार की तरफ से दो सालों तक कोई काम नहीं किये जाने से साबित हो गया है कि स्मार्ट सिटी भाजपा सरकार का भ्रमित करने वाला नारा मात्र है। डॉ. शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि विदेशों की योजना को भारत की धरती पर लागू करने से पहले केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश के शहरों की वास्तविक आवश्यकताओं को अपने स्मार्ट सिटी के फ्लेगशिप प्रोग्राम में पूरी तरह से नजरअंदाज किया जिसका परिणाम यह निकला कि जिन शहरों में इस योजना को लागू किया जाना था और जिन एजेन्सियों को यह काम करना था, वे पूरी तरह से उदासीन बनी रही क्योंकि जयपुर नगर निगम तो मूलभूत सुविधाएं देने में भी पूरी तरह से विफल रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के पीछे का उद्देश्य चरमराई हुई आधारभूत संरचना व विकास को दिशा देना था और स्मार्ट सिटी मिशन के पीछे रोजगार सृजन व लोगों की आमदनी को बढ़ाना रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का खाका देते समय एनडीए सरकार को गरीबों व मुख्य धारा में पीछे छूटे लोगों के लिए समग्र व समावेशी विकास के साथ शहरों की कार्ययोजना निर्धारित करनी थी। उन्होंने कहा कि लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश की राजधानी में जो काम दो वर्ष पूर्व शुरू किये जाने थे उन्हें दो साल बीतने के बाद अब शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर केन्द्र से आने वाली तीन-चौथाई राशि को शहर के बहुत छोटे से हिस्से के विकास पर केन्द्रीत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जयपुर में स्मार्ट सिटी को लेकर जयपुर के विकास से सम्बन्धित नगर निगम व जयपुर विकास प्राधिकरण व अन्य संस्थाओं में कोई समन्वय नहीं है और निगम के उन अधिकारियों को स्मार्ट सिटी के विकास के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारी दे रखी है जो नगर निगम के मूलभूत कार्यों को भी संचालित करने में पूरी तरह से असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि भाजपा सरकार पूववर्ती शासन के दौरान स्वीकृत कार्यों को जारी रख राजधानी के सुनियोजित विकास को अंजाम देती ताकि अधूरे पड़े पेयजल, अण्डरग्राउण्ट डक्टिंग व सडक़ के कार्यों को पूरा कर जनता को राहत दी जाती।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Smart City Project is just confusing - Dr. Archana Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan pradesh congress committee vice president and media chairperson dr archana sharma, jaipur news, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved