• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंद को लेकर जयपुर में धारा 144 लागू, इंटरनेट रात 11 बजे से बंद

जयपुर। बंद को लेकर पुलिस प्रशासन इस बार विशेष सतर्कता बरत रहा है। जयपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। हालांकि प्रशासन ने सोमवार रात 12 बजे से ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी जाएगी। जयपुर में एसटीएफ की टीम जगह जगह तैनात कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बंद को लेकर सोमवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। पुलिस प्रशासन ने आंबेडकर की प्रतिमा के आसपास एसटीएफ की टीम तैनात कर दी है। इसके साथ ही एसएमएस स्टेडियम के आसपास भी आईपीएल के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रेलवे स्टेशन, गांधीनगर स्टेशन, दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, हालांकि बंद को लेकर अभी तक किसी भी सामाजिक संगठन ने कोई अपील जारी नहीं की है। केवल बिना संगठन के नाम से ओबीसी/ जनरल वर्ग की ओर से भारत बंद की अपील जारी की जा रही है। तय समय से पहले ही इंटरनेट बंद
हालांकि प्रशासन ने सोमवार रात 12 बजे से ही इंटरनेट सेवा बंद करने की बात कही थी, लेकिन टेलीफोन कंपनियों ने रात 11 बजे से पहले से ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Section 144 imposed in Jaipur on closing, Internet closed from tonight
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ‌bharat bandh, section 144, internet closed, jaipur, police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved