• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

समरावता उपद्रव प्रकरण, नरेश मीणा को जमानत से इंकार

Samrawata riot case, Naresh Meena denied bail - Jaipur News in Hindi

जयपुर। हाईकोर्ट ने समरावता में हुए उपद्रव के मामले में नरेश मीणा को जमानत देने से इंकार कर दिया है। जस्टिस प्रवीर भटनागर ने यह आदेश नरेश मीणा की जमानत याचिका खारिज करते हुए दिए। अदालत ने 12 फरवरी को दोनों पक्षों की बहस सुनकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि ऐसे आरोपियों को निश्चित तौर पर जमानत के लाभ से वंचित किया जाना चाहिए। इससे समाज में यह संदेश जाए कि ऐसा राजनीतिक व्यक्ति जो अपराध करता है, उसका सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। मामले में यह सामने आया है कि आरोपी इस घटना का उत्प्रेरक रहा है।याचिकाकर्ता ने टोंक जिले के अलावा बाहर के लोगों को भी इकट्ठा किया गया था और वे उसके साथ सक्रिय तौर पर जुडे हुए थे। याचिकाकर्ता के खिलाफ पूर्व के अपराधों से भी यह स्पष्ट है कि वह एक आपराधिक चरित्र का व्यक्ति है। वह समय-समय पर अपराध करता रहता है। उसके खिलाफ इस केस के अलावा पहले के भी 24 केस पुलिस थानों में दर्ज हुए हैं। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि उसके खिलाफ केस राजनीतिक दुर्भावना से दर्ज हुए हैं। याचिका में कहा गया कि एसडीएम से मारपीट के मामले में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। घटना के दौरान पुलिस ने आगजनी कर लोगों के घर जलाए और ग्रामीणों से मारपीट कर उनके वाहनों में भी आग लगा दी। जले वाहनों में से अधिकतर वाहन ग्रामीणों के ही हैं। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने पथराव किया था। याचिकाकर्ता की ओर से यह भी बताया गया कि पुलिस ने मामले में उसके खिलाफ हत्या का प्रयास को लेकर आरोप पत्र पेश किया है। जबकि न तो उससे कोई हथियार मिला और ना ही किसी को प्राण घातक चोट आई।
इस घटना के बाद उसके खिलाफ राजनीतिक द्वेषता से एक के बाद एक आधा दर्जन मामले दर्ज किए गए। घटना को लेकर नामजद लोगों को पूर्व में जमानत मिल चुकी है। इनमें से कई आरोपियों को तो अग्रिम जमानत का लाभ दिया जा चुका है। जिसका विरोध करते हुए सरकारी वकील ने कहा कि आरोपी ने लोगों को उपद्रव के लिए उकसाया।
पूर्व में पेश वीडियो से साबित है कि वह लोगों को उकसा रहा है। घटना में 27 पुलिसकर्मियों को चोट आई है और 42 वाहन जले हैं। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे जमानत नहीं दी जाए। गौरतलब है कि पुलिस ने घटना को लेकर नगर फोर्ट थाने में नरेश मीणा सहित दर्जनों अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Samrawata riot case, Naresh Meena denied bail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, high court, bail rejection, naresh meena, samravata riot case, justice praveer bhatnagar, bail plea, court decision, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved