• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सामराऊ की घटना के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा : कटारिया

Samaraw faction accused will not be spared - Katariya - Jaipur News in Hindi

जयपुर। गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि जोधपुर जिले के सामराऊ में हनुमान साईं की हत्या और उसके बाद हुए उपद्रव और आगजनी की घटना के आरोपियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा गिरफ्तारियां की गई हैं तथा घटना की जांच अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए गृह विभाग के सचिव एवं आपदा राहत विभाग के एडीजी को भी नियुक्त किया गया है। कटारिया ने शून्यकाल में इस सम्बन्ध में उठाये गये मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि यह घटना 14 जनवरी की है, जिसका मुकदमा 15 जनवरी को दर्ज करवाया गया। उन्होंने कहा कि एफआईआर में जिन लोगों के नाम आये थे, तफ्तीश के बाद उनमें से 6 लोगों को आरोपी माना गया। इनमें से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं एक आरोपी हेमाराम अभी फरार है। गृहमंत्री ने कहा कि हत्या की घटना के पश्चात हुए उपद्रवों और आगजनी की घटना में अब तक 39 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए पीड़ितों को मुआवजा दिया गया है तथा जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, उसे भी सहायता देने पर विचार किया जायेगा। कटारिया ने सदन में आश्वासन दिया कि इस घटना में जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा, चाहे वह किसी भी स्तर, रसूख या जाति का हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Samaraw faction accused will not be spared - Katariya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, home minister gulabchand katariya told in assembly, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved