• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्राम पंचायत में ही समस्याओं का करें निस्तारण: सीपी जोशी

Resolve the problems in Gram Panchayat itself: CP Joshi - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनजाति क्षेत्र तथा आदिवासी इलाकों में कोई भी भागल, ढाणी, मजरे पेयजल, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि मूलभूत सुविधाओं से वंचित ना रहे। यहां पर यह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

विधानसभा अध्यक्ष बुधवार को राजसमंद जिले के बड़ा भाणुजा क्षेत्र के करधर बावजी मंदिर परिसर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनसुनवाई कर रहे थे। जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा मचींद, कठार, कुंभलगढ़ सड़क मार्ग पर पुलिया बनवाने की मांग की जिस पर डॉ. जोशी ने कहा कि इस कार्य को 1 साल में पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान चरणों की मदार में पेयजल समस्या का समाधान करने, बिजली लाइन के 3 खंबे पानी में डूबे रहने की समस्या के लिए उन्होंने विद्युत विभाग से जानकारी प्राप्त की। जिस पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए बिजली लाइन को घुमाकर लाना पड़ेगा जिसमें लगभग 25 विद्युत खंभों की जरुरत होगी। इस पर डॉ. जोशी ने कहा कि आप प्रस्ताव तैयार करें तथा इस कार्य को विधायक मद से स्वीकृत किया जाएगा। मचींद क्षेत्र की बिल्ली गांव में पानी की टंकी में कनेक्शन करवाने, छपरा भील बस्ती में पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि समस्याओं के स्तर को पहचाने। जो समस्या वार्ड पंच और ग्राम पंचायत स्तर की हैं, उन्हें वहीं निस्तारित करें। उसके बाद जो समस्याएं उच्च स्तर की है, वही समस्या आगे लाएं अन्यथा ग्राम पंचायत में ही समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अनावश्यक किसी समस्या को लंबित रखने की प्रवृत्ति को त्याग कर ग्रामीण अंचलों में विकास की गति को बल दे।
इस दौरान उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे जागरूक होकर इन योजनाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अभिषेक गोयल, विकास अधिकारी अमित शर्मा, समाजसेवी देवकीनंदन गुर्जर, स्थानीय ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Resolve the problems in Gram Panchayat itself: CP Joshi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assembly speaker dr cp joshi, kardhar bavji temple of bara bhanuja area of ​​rajsamand district, डॉ सीपी जोशी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved