• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान के मंत्री ने दिया संकेत, राज्य में जल्द यूसीसी लागू करने की योजना

Rajasthan minister hints at plans to implement UCC in the state soon - Jaipur News in Hindi

जयपुर। उत्तराखंड के बाद राजस्थान सरकार भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक लाने की योजना बना रही है। सूत्रों ने कहा कि राजस्थान में यूसीसी के लिए एक मसौदा समिति के गठन की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है, इसके लिए आंतरिक तैयारी शुरू कर दी गई है। यूसीसी के लिए ड्राफ्ट समिति बनाने का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में पेश किया जा सकता है।
शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध की मांग को लेकर जयपुर में विरोध-प्रदर्शन करने वाली गुजरात की सामाजिक कार्यकर्ता तंजीम मेरानी को लिखे पत्र में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यूसीसी लाने की बात कही।
अपने पत्र में उन्होंने कहा, समान नागरिक संहिता को लेकर एक मसौदा समिति बनाने का विषय जल्द ही मंत्रिपरिषद की बैठक में रखा जाएगा। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने मीडिया से कहा, पूरा देश एक होना चाहिए, एकरूपता होनी चाहिए। आज नहीं तो कल सरकार यूसीसी लाएगी।
सूत्रों ने बताया कि यूसीसी बिल का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाई जाएगी। इस कमेटी में मंत्री, कानूनी विशेषज्ञ और अधिकारी रखे जायेंगे. एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा और उस पर जनता से सुझाव मांगे जाएंगे। फिर इसे विधानसभा में विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan minister hints at plans to implement UCC in the state soon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, ucc, uniform civil code, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved