• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान भाजपा में ढाई साल बाद संगठन महामंत्री की नियुक्ति, बिहार के अजेय कुमार को सौंपी जिम्मेदारी

Rajasthan BJP Appoints Organization General Secretary After Two and a Half Years - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने करीब ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद राजस्थान में प्रदेश संगठन महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अजेय कुमार को राजस्थान भाजपा का नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। अजेय कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। इस नई जिम्मेदारी से पहले वे उत्तराखंड में प्रदेश संगठन महामंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में यह पद जनवरी 2024 से खाली चल रहा था, जब तत्कालीन संगठन महामंत्री चंद्रशेखर का तबादला तेलंगाना कर दिया गया था। तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही इस पद को भरा जाएगा। अब आगामी सांगठनिक चुनौतियों और पार्टी की मजबूती को देखते हुए अजेय कुमार को उत्तराखंड से राजस्थान भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan BJP Appoints Organization General Secretary After Two and a Half Years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan bjp organization general secretary, ajaye kumar bjp, nitin naveen, arun singh, uttarakhand bjp, chandrashekhar telangana, jaipur bjp news, political appointments rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved