• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान : चित्तौड़गढ़ में बाढ़ में फंसे 300 छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

Rajasthan: 300 students stranded in Chittorgarh were rescued - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भारी बारिश के बाद बाढ़ के कारण रावतभाटा के उप-ब्लॉक में दो दिन से अपने स्कूल में फंसे 350 में 300 छात्रों को सोमवार को सुरक्षित निकाल लिया गया और उन्हें उनके घर पहुंचा दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राणा प्रताप सागर बांध से पानी छोड़े जाने के बाद शनिवार को करीब 350 छात्र अपने स्कूल में फंस गए। इस पानी से वह पुलिया भी पानी में डूब गई जिससे स्कूल, दूसरे इलाके से जुड़ता है। इस वह से छात्रों को दो रात अपने स्कूल में गुजारनी पड़ी।
बाढ़ के बाद राज्य प्रशासन मशीनरी हरकत में आई और संबंधित अधिकारियों को खाना, पानी, दवा, चिकित्सक व जो भी अन्य जरूरत थी, उसकी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
चित्तौड़गढ़ के अतिरिक्त कलेक्टर मुकेश कुमार कलल ने कहा, "जब पानी कम हो गया तो हम बच्चों को बाहर लाए और उन्हें उनके घर छोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।"
उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर व अन्य अधिकारी बचाव अभियान की निजी तौर पर निगरानी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 50 छात्र अभी भी स्कूल में है और उन्हें एक घंटे में बाहर निकाल लिया जाएगा।
अधिकारी ने कहा कि छात्र दहशत में नहीं आए क्योंकि शिक्षक व पूरे स्कूल के कर्मचारी मुश्किल समय में वहां थे।
उन्होंने कहा, "हमने सुरक्षा से जुड़े सभी इंतजाम किए थे।"
उन्होंने कहा, "बहुत से छात्र पहले ही घर पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी छात्र भी एक घंटे में पहुंचेंगे।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan: 300 students stranded in Chittorgarh were rescued
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, chittorgarh flood, 300 students stranded, rescued, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved