• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

G-20 देशों के सामने पेश हुआ पीएम मोदी का अंत्योदय विजन : पीयूष गोयल

PM Modis Antyodaya vision presented before G-20 countries: Piyush Goyal - Jaipur News in Hindi

जयपुर। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंत्योदय के विजन को जी-20 देशों के सामने रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है, विकासशील देश विश्व व्यापार में कैसे योगदान दे सकते हैं, एमएसएमई को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है और कानूनी मुद्दों में बदलाव लाकर डब्ल्यूटीओ को कैसे मजबूत किया जा सकता है ताकि यह सभी देशों के लिए फायदेमंद हो, जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस बात पर भी चर्चा हुई कि व्यापार वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत कैसे बने। पीएम मोदी के 'अंत्योदय' के विजन को वैश्विक मंच पर पेश किया गया है। भारत ने सलाह दी है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को देश के संसाधन मिलने चाहिए।
गोयल ने कहा कि ये संसाधन पिरामिड के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित होने चाहिए। विश्व संसाधनों को भी इसी नजरिए से देखा जाना चाहिए। समाज के कम विशेषाधिकार प्राप्त और हाशिए पर रहने वाले वर्गों एवं कम विकसित तथा विकासशील देशों का दुनिया के संसाधनों पर पहला अधिकार है।
यही फीलिंग और व्यू दुनिया के सामने पेश किया गया है। मुझे विश्वास है कि भविष्य में जैसे प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी भारत को एक विकसित राष्ट्र बनने की राह पर ले जाएंगे... वैसे ही भारत ने दुनिया को ये भावना समर्पित की है कि वो व्यापार को भी इस दिशा में आगे बढ़ाए।
गोयल ने कहा कि भारत कम विकसित देशों का लीडर बना रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक देशों की आवाज बन गया है। यह पहली बार है कि कम विकसित देशों को जी-20 के लिए आमंत्रित किया गया है।
मॉरीशस, बांग्लादेश और ओमान मित्र राष्ट्र हैं। भारत ने पहली बार यह पहल की है कि जिन देशों की आवाज मजबूत नहीं है, उनके रुख में भी अब फर्क पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modis Antyodaya vision presented before G-20 countries: Piyush Goyal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: piyush goyal, g-20, antyodaya vision, pm modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved