• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नवजात की घर पर देखभाल के लिए पायलेट प्रोजेक्ट

Pilot Project for Newborn Home Care - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नवजात शिशु और माता की प्रसव बाद देखभाल सुनिश्चित करने के लिए राजसमंद और डूंगरपुर जिलों में पायलेट प्रोजेक्ट संचालित किया जायेगा। इसमें आशासहयोगिनियां नवजात शिशु और उसकी मां को गुणवत्तापूर्ण देखभाल, परामर्श रैफरल सेवाएं उपलब्ध करायेंगी। निदेशक जनस्वास्थ्य एवं आरसीएच डाॅ.वी.के.माथुर की अध्यक्षता में सोमवार को सुबह स्वास्थ्य भवन में आयोजित एचबीएनसी कार्यक्रम की राज्यस्तरीय परामर्श बैठक में यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रसव के बाद नवजात शिशु की देखभाल के लिए हाउस बेस्ड निओनेटल केयर कार्यक्रम संचालित है एवं जिसमें आशा नवजात शिशु के जन्म के 3, 7, 14, 21, 28 व 42 वें दिन उसके घर जाकर देखभाल व परामर्श सेवाएं देती हैं। उन्होंने बताया कि नवजात शिशु मृत्युदर में कमी लाने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को विशेष फोकस देने के उद्धेश्य से राजसमंद और डूंगरपुर जिलों में पायलेट प्रोजेक्ट संचालित किया जायेगा। डाॅ.माथुर ने बताया कि पायलेट प्रोजेक्ट वाले जिलों में आशासहयोगिनी द्वारा नवजात के परिजनों को देखभाल की आवश्यक जानकारियों वाला एक वाउचर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम असम राज्य में संचालित है एवं वहां नवजात की घर आधारित देखभाल के प्रति सामुदायिक सहभागिता बढ़ी है। बैठक में परियोजना निदेशक शिशु स्वास्थ्य डाॅ.रोमिल सिंह, कार्यक्रम अधिकारी शिशु स्वास्थ्य पूनम श्रीवास्तव, निपी के प्रतिनिधिगण सहित डूंगरपुर-राजसमंद जिलों के जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, जिला आशा समन्वयक, जिला आईईसी समन्वयक व संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pilot Project for Newborn Home Care
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national health mission, director, public health and rch, drvkmathur, jaipur news, rajasthan hindi news, jaipur hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved