• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब छोटे बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बिल में राहत

Now small electricity consumers will get relief in the bill - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विद्युत नियामक आयोग ने छोटे उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की है। नियामक आयोग ने तीनों बिजली कंपनियों की टैरिफ याचिका पर निर्देश दिए हैं कि अगले साल 1 अप्रैल 2018 से बिजली का बिल हर महीने दिया जाएगा। आयोग के इस कदम से छोटे बिजली उपभोक्ताओं काे यह राहत मिलेगी कि उनकी बिजली खपत कम होने के कारण उनके पहले स्लेब की यूनिट का चार्ज लगेगा। दो महीने में यूनिट बढ़ने से स्लेब दर भी बढ़ जाती थी और चार्ज भी उसी मुताबिक बढ़कर लगता था। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर भार बढ़ जाता था। इसके अलावा अगर बिजली का बिल तय तारीख से 10 दिन पहले बिल जमा करा दिया जाएगा तो 0.35 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी तरह बड़ी औद्योगिक इकाइयों को डिस्कॉम की बिजली का ज्यादा उपभोग करने को प्रेरित करने के लिए 50% से ज्यादा लोड फैक्टर पर 15 पैसे प्रति यूनिट देने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा विद्युत नियामक आयोग ने मीटरिंग, बिलिंग और रेवेन्यू कलेक्शन को डिस्कॉम की रीढ़ की हड्डी माना है। इसके ऑटोमेशन सुधार पर जोर दिया है। डिस्कॉम्स को ऑटोमेटिक मीटर रीडिंग, एसएमएस से बिजली बिलों की सूचना, बिलों के ऑनलाइन भुगतान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now small electricity consumers will get relief in the bill
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: electricity bill, electricity consumers, small electricity consumers, get relief in the electricity bill, electrical regulatory commission, electrical regulatory instructions, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved