• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

सांसदों की किसान हितैषी अफीम नीति बनाने की मांग

जयपुर। राजस्थान व मध्यप्रदेश के सांसदों कोटा सांसद ओम बिरला,चित्तौड़गढ सांसद सी.पी.जोशी, भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेडिया, मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने मांग की है कि 2018-2019 फसल वर्ष के लिए केन्द्रीय अफीम पालिसी किसान हितैषी बना कर इसे सितम्बर माह में जारी की जाए। नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित वित्त मंत्रालय की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के दौरान सांसदों ने किसानों की बात रखते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले चार वर्षो में अफीम काश्तकारों के राहत केे लिए कई ऎतिहासिक निर्णय लिए हैं। सांसदों ने कहा कि इस वर्ष भी किसानों को औसत के आधार पर ही अफीम लाईसेंस दिए जाएं, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सके। सांसदों ने कहा कि किसानों के हित में मार्फिन की शर्त को समाप्त कर दिया जाए या इसको कम कर दिया जाए। किसानों को 2 किग्रा औसत की छूट देकर लाईसेंस प्रदान किये जायें। 100 की औसत में 2016-17 के बाद वाले किसानों को भी सम्मिलित किया जाये। न्यायालय के माध्यम से एन.डी.पी.एस. संबंधी दोष मुक्त किये गये किसानों को लाईसेंस प्रदान किये जायें। अफीम तोल प्रक्रिया में ‘‘कच्चा तोल’’ बंद किया जाये। वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 पर बड़वल व गोमाना सी-पार्ट में अफीम तौल केन्द्र व अफीम फैेक्ट्री की जाँच में बहुत अधिक अन्तर होने लाईसेंस काटे गये, इस संबंध में पुनः जाँच की जायें। अफीम फसल का मूल्य बढ़ाया जाये। अफीम फसल बुवाई के 45 दिनों के अन्दर गिरदावरी कार्य पूर्ण कर लिया जाये। अफीम लाईसेंस में नाम, उपनाम, पिता, पति के नाम, गाँव इत्यादि में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाये। जिन किसानों के द्वारा 84 की औसत प्रदान की गई पॉलिसी में वर्णित मानक अनुसार मार्फिन नहीं बैंठी, जबकि परिणाम में ‘‘वाटर मिक्स’’ आने वाले किसानों की औसत बैठी, इसका भी परीक्षण कराया जाये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MPs Demand for formulating friendly farmers opium policy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shiv pratap shukla, minister of state for finance, new delhi, mps demand, friendly farmers opium policy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved