• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोविड-19 का टीका तेजी से विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित किया

Motivated scientists to develop covid-19 vaccine rapidly - Jaipur News in Hindi

-नीति गोपेंद्र भट्ट- नई दिल्ली । केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने वैज्ञानिकों के ईमानदार प्रयासों से देश अगले महीने के अंत तक आरटी-पीसीएस और एंटीबॉडी परीक्षण किट के उत्पादन में आत्मनिर्भर हो जाएगा। इससे अगले महीने के अंत तक प्रति दिन एक लाख परीक्षण करने के लक्ष्य को पूरा करना संभव होगा। आज मंगलवार को वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) और उसके स्वायत्त संस्थानों द्वारा वर्तमान कोविड -19 संकट से निपटने के लिए विशेष रूप से स्वदेशी वैक्सीन, रैपिड टेस्ट और अन्य नैदानिक ​​किट के विकास में हुई प्रगति की समीक्षा की।
केन्द्रीय मंत्री ने वैज्ञानिकों से नए वैक्सीन, नई दवाओं और चिकित्सा उपकरण विकसित करने के लिए तेजी से काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा ‘’आधा दर्जन वैक्सीन कैंडिडेट में से चार उन्नत चरण में हैं और रेगुलरटी प्लेटफार्म का गठन एक स्थान पर त्वरित स्वीकृति के लिए किया गया है’’
डॉ हर्ष वर्धन ने 150 से अधिक स्टार्टअप सॉल्यूशन को सहायता देने के प्रयासों के लिए बीआईआरएसी की सराहना की जिनमें से 20 से अधिक उपयोग में लाए जाने के लिए तैयार हैं।
डॉ हर्ष वर्धन ने वैज्ञानिकों द्वारा कोविड 19 के प्रभाव में कमी लाने के लिए नवाचार तरीके से सॉल्यूशन विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों के कार्य की सराहना की। ‘’विभाग के वैज्ञानिकों के समर्पित प्रयासों से देश इस महीने के अंत तक आरटीपीएस तथा एंटीबॉडी जांच किट बनाने में आत्मनिर्भर बन जाएगा। इससे अगले महीने के अंत तक प्रतिदिन 1 लाख जांच किए जाने का लक्ष्य भी संभव बनेगा’’ उन्होंने कहा।
उन्होंने विभाग के एक अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकरण भारत इम्यूनोलॉजिकल्स एंड बायोलॉजिकल कारपोरेशन लिमिटेड(बीआईबीसीओएल) द्वारा बनाए गए हैंड सैनिटाइजर को भी जारी किया। यह निगम विभिन्न विभिन्न बायोलॉजिकल फार्मेसिटिकल तथा खाद्य उत्पाद भी बना रहा है। वर्तमान में कोविड-19 के सॉल्यूशन में योगदान के लिए विटामिन सी और जिंक गोलियों के मिश्रण की टेबलेट बनाई जा रही हैं। ‘’सेनेटाइजर की प्रत्येक बोतल की बिक्री में से एक का योगदान प्रधानमंत्री केयर्स फंड में किया जाएगा’’ डॉ हर्ष वर्धन ने कहा।
केंद्रीय मंत्री ने जेनेटिक अनुक्रमण पर चर्चा करते हुए डॉ हर्ष वर्धन ने कहा ‘’ ये जेनेटिक अनुक्रमण प्रयास मुझे 26 वर्ष पहले के पोलियो उन्मूलन अभियान की याद दिलाते हैं। पोलियो अभियान के अंतिम चरण की दिशा में देश में एक्यूट फ्लेसिड, पैरेलिसिस के मामलों का पता लगाने के लिए सक्रिय सर्विलांस की गई थी। उस समय का पता लगाने के लिए सक्रिय सर्विलांस की गई थी। उस समय भी पोलियो वायरस के फैलाव के क्रम को साबित करने के लिए जेनेटिक अनुक्रमण किया गया था। जिससे पोलियो के उन्मूलन में अंतत: मदद मिली।
विभाग की सचिव रेणु स्वरूप, वरिष्ठ अधिकारियों, स्वायत्त संस्थानों के निदेशकों, वरिष्ठ वैज्ञानिकों और बीआईआरएसी तथा बीआईबीसीओएल के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Motivated scientists to develop covid-19 vaccine rapidly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: covid-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved