• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जवाहर कला केन्द्र में कथक प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा का शृंगार करते दिखे कृष्ण

जयपुर । जवाहर कला केन्द्र की ओर से आयोजित संगीत संध्या के दूसरे दिन शुक्रवार को कथक की प्रस्तुति के साथ शाम सजी। जयपुर घराने की नृत्यांगना रश्मि उप्पल ने अलग—अलग राग पर आधारित बंदिश पर कथक कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मधुरम के अंतर्गत साप्ताहिक संगीत का आयोजन किया गया था। गणेश वंदना के साथ रश्मि ने प्रस्तुति की शुरुआत की। प्रथम पूज्य को नमन करने के बाद रश्मि ने तीन ताल में निबद्ध राग मिश्र जोग की बंदिश 'मनवा तोरे संग बह बह जाए' पर कथक किया। शृंगार रस से ओत—प्रोत बंदिश पर रश्मि ने बेहतर आंगिक अभिनय और फुटवर्क का प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने तीन ताल में ठुमरी पेश की। गत, तोड़े और चक्करदार के बाद ताल दीपचंदी में निबद्ध मिश्र पीलू राग की ठुमरी के साथ प्रस्तुति आगे बढ़ी। 'प्यारी को शृंगार करत नंदलाल' बंदिश पर रश्मि ने कृष्ण और राधा के अनुपम प्रेम की महिमा का बखान किया। इसमें कृष्ण को राधा का शृंगार करते हुए दर्शाया गया। नृत्य गुरु अदिति मंगलदास के निर्देशन में इस प्रस्तुति को तैयार किया गया। तबले पर मोहित गंगानी, पखावज और पढ़न्त पर आशीष गंगानी, हारमोनियम पर राजेन्द्र मेवाल, सारंगी पर अमिरूद्दीन खान ने संगत की। प्रणय भारद्वाज ने मंच संचालन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kathak performance at Jawahar Kala Kendra mesmerized everyone
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kathak performance, jawahar kala kendra \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved