जयपुर। थ्री एम डॉट बैंड थिएटर फैमिली सोसाइटी की ओर से कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान और जवाहर कला केन्द्र जयपुर के सहयोग से आयोजित जयपुर रंग महोत्सव (जयरंगम-2023) की रविवार को शुरुआत हुई। पहले दिन युवाओं की रचनात्मकता के रंगों से जयरंगम रंगा दिखाई दिया। पहले दिन तीन नाटकों का मंचन किया गया, दर्शकों की इन्हें खूब सराहना मिली।
हिअरिंग फिंगर्स में जहां मनन कथूरिया ने अपने जीवन की घटना को नाट्य रूपांतरित कर प्रयोगात्मक रूप से मंचित किया वहीं संक्रमण में अरु व्यास के निर्देशन में पिता और पुत्र के बीच रिश्तों को दर्शाया गया।
मैं जो करती वो क्यों करती एक म्यूजिकल थिएटर परफॉर्मेंस रही जिसमें महिला लोक कलाकारों की कहानी को मनोरंजक तरीके से दर्शाया गया। 12वां जयरंगम प्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर को समर्पित है। सुकृति दीर्घा में चेल्सी पाठक के क्यूरेशन में हबीब तनवीर पर आधारित प्रदर्शनी लगायी गयी है, इसमें तस्वीरों और प्रोप्स के जरिए उनके सफर को दर्शाया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कभी सुनी है फिंगर्स की आवाजः
युवा रंगकर्मियों को पहचान देने के लिए जयरंगम की ओर से स्पॉटलाइट को आकार दिया गया है। इसी के अंतर्गत कृष्णायन में मनन कथूरिया के प्रयोगात्मक नाटक हिअरिंग द फिंगर्स के साथ जयरंगम की शुरुआत हुई। आधुनिक दौर में जहां लोग अपने मन की बात नहीं सुनते वहीं मनन ने एक मूक-बधिर कलाकार जो अंगुलियों के इशारों से बात करता है उसे समझने के बाद और नाटक के जरिए सभी को सुनाने का प्रयास किया।
कृष्णायन में छाए अंधेरे के बीच धीमे-धीमे संगीत की मिठास कानों में घुलती है। लाइट पड़ती है एक चित्रकार पर जो अपने विचारों को कागज़ पर उकेरने में व्यस्त है। इसी बीच दर्शकों के बीच से मनन उठते है और दर्शकों से संवाद करते हुए अपनी फिल्म की कहानी ढूंढने की जद्दोजहद में मशगूल हो जाते है। पेंटिंग्स को देख मनन चित्रकार से बात करने लगता है। चित्रकार उसे इशारों से अपनी बात समझाने लगता है।
चित्रकार मनन को अभिनय करने के अपने सपने के बारे में बताता है और कुछ अभिनेताओं की एक्टिंग भी करके दिखाता है। चित्रकार की रचनात्मकता और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर मनन उस पर फिल्म बनाने की बात कहता है। इसके बाद मंच पर एक प्रोजेक्टर लगता है जो दिखाता है चित्रकार अमित वर्धन पर फिल्माई एक लघु फिल्म जिसमें उनके संघर्ष को दिखाया गया।
यह नाटक कोरोना काल के बाद मनन और अमित वर्धन की मुलाकात का जीवंत नाट्य रूपांतरण है। अपनी वार्ता के दौरान अमित वर्धन ने मनन के सामने अभिनय की बात कही थी जिस पर पहले मनन ने लघु फिल्म बनायी और इस फिल्म को नाटक का हिस्सा बनाकर प्रयोगात्मक तरीके से मंचित किया। नाटक में समीर ने स्टेज डिजाइन और कुणाल ने प्रकाश संयोजन संभाला। निर्देशक मनन ने और चार साल की उम्र से पेंटिंग्स कर रहे अमित वर्धन ने अपना किरदार खुद निभाया।
ना हो जाए रिश्तों में संक्रमणः
रंगायन में निर्देशक अरु व्यास के निर्देशन में खेला गया नाटक संक्रमण दर्शकों के दिलों को छू गया। यह सिर्फ पटकथा पर मंचित नाटक नहीं है, दो पीढ़ीयों के बीच मौजूद उम्र के अंतराल का सशक्त चित्रण रहा जिसके प्रभाव से अमूमन हर मध्यमवर्गीय परिवार में पिता और पुत्र के बीच बात बनती दिखाई नहीं देती है।
नाटक का सेट घर के हॉल में ले जाता है।
पारिवारिक जिम्मेदारियों में घिरा रिटायर्ड पिता जो मेहनत से बनाए घर की हर चीज को संजोता रहता है। वह अपने बेटे की नजरअंदाजगी से उक्ता गया है। वृद्ध पिता अपने जीवन संघर्ष और बीती यादों को पत्नी सरला से साझा करता है। दोनों के बीच संवाद दर्शकों को खूब गुदगुदाते हैं। जब बिट्टू मंच पर आता है तो अपने नज़रिये को ठीक ठहराते हुए दलीले देता है कि किस तरह पिता आज के दौर के हिसाब से नहीं जीते है।
बिट्टू की बातें भी दर्शकों को हंसाती है। यकायक रंगायन में सन्नाटा छा जाता है जब बाथरूम में टंकी ठीक करते समय गिरने वाले मुखिया की ऑपरेशन के दौरान मृत्यु हो जाती है। डॉक्टर ने कहा उनका दिल कमजोर शायद था, शायद उन्हें महंगाई मार गयी, रिटायरमेंट के बाद जिन्होंने आरामदायक जिंदगी जीने की सोची थी वह अपने खानपान तक में कटौती करने लगे थे। सरला के यह संवाद पिता के हर चीज संभालने की उस आदत के पीछे की वजह बताती है।
अंत में बिट्टू भी घर की हर चीज को संभालता दिखाई देता है। पिता की हर बात का उसे मतलब समझ आने लग जाता है। मध्य तक जो नाटक दर्शकों को हंसा रहा होता है अंत में कोई भी शख्स ऐसा ना रहा जिसकी आंखें नम ना हो। नाटक संदेश देता है कि जीवन चक्र में हर संतान को कांटों भरे जिम्मेदारियों के उस तख्त पर बैठना होता है जिस पर बैठा पिता बड़ा सहज सा दिखाई देता है, अच्छा है कि पिता की मौजूदगी में ही यह समझ लिया जाए।
वरिष्ठ रंगकर्मी भवानी सिंह चौहान ने पिता, सरला के रूप में स्वाती व्यास और बिट्टू बनकर राजेश बिशनोई ने नाटक में जान डाली। जयंत कच्छवाहा ने प्रकाश व प्रफुल बोराणा ने संगीत संयोजन संभाला।
लोक सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ साझा की कहानियांः
हवा में घुली ठंड के साथ मध्यवर्ती में सुरुचि शर्मा के निर्देशन में नाटक मैं जो करती वो क्यों करती का मंचन हुआ। इस प्रयोगात्मक नाटक में मध्यवर्ती का बखूबी मंच की तरह प्रयोग किया गया। सजावट से रोशन मध्यवर्ती रंगा नज़र आया लोक संस्कृति के रंग में। कालबेलिया, भेपा-भोपी समेत राजस्थान की सात लोक विधाओं से आने वाली महिला कलाकार इस नाटक की पात्र रहीं। कार्यशाला के बाद संजोए अनुभवों के बाद यह प्रस्तुति आकार ले पाई है।
यह सभी अपनी-अपनी कहानियां साझा करती है साथ ही दिखाती है लोक कलाओं के वैभव को जाहिर करने वाली प्रस्तुतियां। इस प्रस्तुति में दर्शक कभी झूमते तो कभी गंभीरता से इन महिलाओं की कहानियों को सुनते नज़र आए। कला, संस्कृति, पर्यटन व पुरातत्व विभाग की प्रमुख शासन सचिव और महानिदेशक जवाहर कला केन्द्र गायत्री राठौड़, जवाहर कला केन्द्र की अति. महानिदेशक सुश्री प्रियंका जोधावत और राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर निदेशक निहाल चंद गोयल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कला प्रेमी मौजूद रहे।
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope