• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर विकास प्राधिकरण ने जोन-12 में अवैध व्यावसायिक निर्माण को किया ध्वस्त

Jaipur Development Authority demolished illegal commercial construction in Zone-12 - Jaipur News in Hindi

जयपुर । जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-12 में ग्राम सिरसी कुण्डा में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ बनी 09 अवैध दुकानों को ध्वस्त एवं कनक वृन्दावन सी ब्लॉक में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ बनी 05 अवैध टीनसैडनुमा दुकानों को भी ध्वस्त किया गया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सिरसी कुण्डा में 200 फीट वाइपास केा जाने वाली रोड के खसरा न. 2024/2 कृषि भूमि पर व्यावसायिक प्रयोजनार्थ अवैध रूप से बनी 09 दुकानों, लोहे के एंगल व अन्य अवैध निमार्ण को आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। जेडीए द्वारा जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित कनक वृन्दावन सी ब्लॉक में कृषि भूमि पर व्यावसायिक प्रयोजनार्थ अवैध रूप से बनी 05 टीनसैडनुमा दुकानों, व अन्य अवैध निमार्ण को आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-12, 6, 10, 14 पीआरएन (नार्थ) तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur Development Authority demolished illegal commercial construction in Zone-12
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur development authority, demolished, illegal commercial construction, in zone-12, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved