• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर के सर्वांगीण विकास के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण ने 526 करोड़ के कार्यों को दी मंजूरी: आयुक्त आनन्दी

Jaipur Development Authority approves works worth Rs 526 crore for all-round development of Jaipur: Commissioner Anandi - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नेतत्व में जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर शहर के सुनियोजित एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी की अध्यक्षता में गुरूवार को मंथन सभागार में पीडब्ल्यूसी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 526.00 करोड़ रूपये के कार्य स्वीकृत किये गये। बैठक में विद्या आश्रम स्कूल-दैनिक भास्कर ऑफिस के पास स्थित हाईलेवल ब्रिज की चौड़ाईकरण कार्य हेतु 40.17 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
गोविन्द देव जी मंदिर के पर्यटन विकास कार्य हेतु 5.50 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
जयपुर रेल्वे स्टेशन बनीपार्क के द्वितीय प्रवेश द्वार को रेल्वे लाईन होते हुए जयपुर रेल्वे स्टेशन (हसनपुरा चौराहा) के लिए राम मंदिर (बनीपार्क) से एलसी-225 (जयपुर यार्ड) के स्थान पर तीन लेन आरओबी के जीएडी का अनुमोदन किया गया।
जोन-4 में बी-2 बाईपास मेट्रो एन्कलेव योजना में विभिन्न विकास कार्याें हेतु 5.05 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न आन्तरिक सड़कों हेतु 6.50 करोड़ रूपये की कार्याेत्तर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
सूरजमल सर्किल से मुहाना मंडी गेट नं.-3 तक इॅस्कान मंदिर रोड के दोनों ओर स्टील रेलिंग एवं इन्टरलोकिंग टाईल्स लगाने के कार्य हेतु 3.91 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
जोन-8 में 2009 से पूर्व अनुमोदित निजी खातेदारी योजनाओं में आन्तरिक सड़कों (दर संविदा) हेतु 5.07 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
जोन-9 में जेडीए से अनुमोदित विभिन्न सहकारी समिति की योजनाओं में बी.टी. व सी.सी. सड़कों के निर्माण हेतु 12.00 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
जोन-11 में जेडीए से अनुमोदित विभिन्न सहकारी समिति की योजनाओं में सड़कों के निर्माण हेतु 5.40 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
जोन-11 में सेक्टर सड़कों के निर्माण हेतु 182.00 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
जोन-12 में सेक्टर सड़कों एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण हेतु 109.00 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
जोन-12ए क्षेत्र में नीदंड एवं कबीर आश्रम में पीएचईडी द्वारा पाईप लाईन बिछाने हेतु किये गये रोड़ के नवीनीकरण हेतु 8.21 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल स्मारक ग्राम सेवर होते हुए भम्भोरी गॉव से धानक्या स्टेशन तक सड़क के नवीनीकरण एवं सुदृढीकरण हेतु 4.00 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
जोन-12ए में विभिन्न सेक्टर सड़कों के निर्माण हेतु 92.33 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
कल्पना नगर एवं पीताम्बरा/राजभवन योजना में नीचले क्षेत्र को पुनः भरने के लिए 3.62 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
जविप्रा योजना नॉलेज सिटी, ग्राम चितौड़ा के चार्जिंग फीडर सहित 33/11 जीएसएस के निर्माण हेतु एवं आंशिक विद्युतिकरण हेतु 11.12 करोड़ रूपये की संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
जेडीए क्षेत्राधिकार में एल.टी/एच.टी. लाईनों के स्थानान्तरण एवं विघटन तथा विद्युतिकरण कार्यों के लिए (दर संविदा) 4.10 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
पत्रकार रोड़ जंक्शन 200 फीट वन्दे मातरम रोड से गोपालपुरा बाईपास तक सड़क नवीनीकरण एवं सुदृढीकरण हेतु 16.26 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।
सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में एच.टी. लाईन के नीचे विभिन्न सड़कों, रेलिंग कार्यों, मीडियन, दीवार, ग्रीन बेल्ट इत्यादि कार्यो 11.75 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur Development Authority approves works worth Rs 526 crore for all-round development of Jaipur: Commissioner Anandi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, chief minister bhajanlal sharma, minister jhabar singh kharra, jaipur development commissioner, anandi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved