• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दर्ज शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में करने के निर्देश

Instructions for redressal of registered complaints within a week - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम आयुक्त विजयपाल सिंह की अध्यक्षता में एनजीटी स्वच्छता सर्वेक्षण तथा सफाई एवं डेनेज व्यवस्था की समीक्षा के लिए शुक्रवार को नगर निगम के ईसी हाॅल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त अरूण गर्ग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्पर्क पोर्टल एवं काॅल सेन्टर पर दर्ज उनकी शाखा से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में करें। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की समीक्षा करते हुए उन्होंने बीवीजी कंपनी के प्रतिनिधियों को सोमवार तक सभी हूपरों में गीला एवं सूखा कचरा अलग करने के लिये कम्पार्टमेट लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने बीवीजी के प्रतिनिधियों को निर्देष दिये कि ट्रासफर स्टेशनों से तत्काल प्रभाव से कचरा उठवाया जाये। इसके साथ ही गीला एवं सूखा कचरा पृथक-पृथक करने के प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करने के लिये अभियान चलाने के निर्देश भी उन्होंने दिये। ठोस कचरा अपशिष्ट का सही निस्तारण करवाने के लिये सभी संस्थानों में बायो कंपोस्ट मशीन लगवाना सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि जो संस्थान नोटिस देने के बावजूद मशीन नहीं लगा रहे है उन पर जुर्माना लगाया जाए।
इस दौरान नेशनल ग्रीन ट्रिब्नल से सम्बन्धित मुद्दो, स्वच्छता सर्वेक्षण एवं ड्रेनेज व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सभी उपायुक्त, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं निगम के आलाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Instructions for redressal of registered complaints within a week
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: municipal corporation commissioner vijaypal singh, ngt cleanliness survey, cleanliness and review of denage system, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved