• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गरीबों के लिए हाउसिंग बोर्ड लाॅॅन्च करेगा नई आवासीय योजना, पायलट प्रोजेक्ट के तहत जयपुर में होगा निर्माण

Housing Board will launch new housing scheme for poor, construction of pilot under Jaipur pilot project - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल प्रदेश में गरीब वर्ग के लिये नई आवासीय योजनाओं का निर्माण किया जायेगा। योजना के प्रथम चरण में जयपुर, एक जिला मुख्यालय और एक तहसील में पायलट प्रोजेक्ट के तहत आवास निर्माण किये जायेगें। आरएचबी अध्यक्ष, श्रीचन्द कृपलानी ने कहा मण्डल अधिकारियों को नवम्बर के प्रथम सप्ताह में कार्य योजना पेश करने के निर्देश दिए गए है। इसके तहत केन्द्र सरकार की नई आवास नीति के अनुसार ही उक्त आवास निर्मित किये जायेंगे। इसमें प्रति आवास 1.50 लाख रूपये का अनुदान मिलता है। तमाम योजनाओं और कार्यप्रणाली को लेकर आज राजस्थान आवासन मण्डल में समीक्षा बैठक हुई। श्रीचन्द कृपलानी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेष में उपलब्ध लैण्ड बैंक के अनुसार पीपीपी मोड पर आवासों के निर्माण की योजना बनाने के लिए तीनों अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता, वरिष्ठ नगर नियोजक एवं तहसीलदार की एक कमेटी बनाने के निर्देष दिए, जो 7 दिन में कार्य योजना पेश करेगी।
बैठक में कृपलानी ने प्रदेश में आवासन मण्डल के अनिस्तारित आवासों के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुये कहा कि लंबित पंजीकरण के आवेदको को उपलब्ध आवास आवंटन का विकल्प देवे और आवास नहीं लेने पर पंजीकरण निरस्त की कार्यवाही की जाये। उन्होंने लम्बित पंजीकरणों की जांच कर आवास आवंटन की योजना बनाने के भी निर्देष दिये।
उन्होंने प्रदेश की ऐसी आवासीय काॅलोनियों जिसको स्थानीय निकाय को हस्तान्तरित नहीं किया है उन काॅलोनियों में सड़कों की मरम्मत कराने के भी निर्देष दिये।
उन्होंने मण्डल के आवासों की बढ़ती लागत पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि आवासों की लागत निर्धारण नीति को रिव्यू किया जावें, ताकि आमजन को उचित दर पर आवास उपलब्ध हो सके।
उन्होंने मण्डल के सभी आवंटियों के आवासों को जमा राशियों एवं सम्पूर्ण सूचना को आॅन लाईन करने के निर्देष देते हुये कहा कि आवंटियों की बकाया राशि भी आॅन लाईन जमा करने की कार्यवाही की जानी चाहिए।
बैठक में नगरीय विकास विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और विद्युत विभाग में लम्बित मामलो के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभाग की एक साथ बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
मण्डल आयुक्त डाॅ0 केबी गुप्ता ने आवासन मण्डल की कार्य प्रणाली तथा वर्तमान योजनाओं, भूमि की उपलब्धता की विस्तार से जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Housing Board will launch new housing scheme for poor, construction of pilot under Jaipur pilot project
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: housing board will launch new housing scheme for poor, construction of pilot under jaipur pilot project, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved