• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धीरे-धीरे दस्तक दे रही है गर्मी, राजधानी में पारा 2 डिग्री चढ़ा

heat knocking Slowly in the Jaipur, Temperature rises 2 degrees Celsius - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश में गर्मी की आहट शुरू हो गई है। पिछले दिनों जहां तापमान में गिरावट हो रही थी, वहीं अब पारा चढ़ने लगा है। राजधानी जयपुर में दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई। तापमान में बढ़ोतरी अगले दिनों में जारी रहेगी। जयपुर में दिन का पारा 2.2 डिग्री उछला। वहीं जैसलमेर व बाड़मेर का तापमान भी चढ़ा है। दोनों जगह 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। कोटा में दिन में पारा 2.0 उछाल के साथ 27.4 दर्ज किया गया। वहीं उदयपुर में दिन में 1.8 चढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो बुधवार के मुकाबले 2.2 डिग्री ज्यादा था। शहर में दिनभर धूप रही और दोपहर में खासी गर्मी बढ़ गई। उधर रात का 0.5 डिग्री उछलकर 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि सुबह के समय माहौल में ठंडक रही और शाम होते ही सर्द हवाओं के थपेड़े पड़ने लगे। रात में तापमान स्थिर रहा, लेकिन अगले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। बढ़ते तापमान के बीच रेगिस्तानी इलाकों में पारे में खासा उछाल हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-heat knocking Slowly in the Jaipur, Temperature rises 2 degrees Celsius
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: heat knocking, jaipur temperature, temperature rises, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved