• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जीनोमिक्स से होगी इलाज के राहें आसान

Genomics will make the path of treatment easier - Jaipur News in Hindi

- एपेक्स हॉस्पिटल में शुरू हुआ प्रदेश का पहला " सेंटर ऑफ जिनोमिक्स एक्सीलेंस" जयपुर। एपेक्स हॉस्पिटल में राजस्थान के पहले " सेंटर ऑफ जिनोमिक्स एक्सीलेंस" की शुरुआत बुधवार से की गई। पूना की जिनसिको हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से शुरू किए गए इस सेंटर पर डीएनए टेस्टिंग की अत्याधुनिक तकनीक जीनोमिक्स के जरिए किसी व्यक्ति के शरीर का कल्चर और कांस्टीट्यूशन की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इसकी मदद से बीमार व्यक्ति के शरीर को दी जा सकने वाली मेडिसिन की मात्रा एवम दवाई का प्रकार ज्ञात किया जा सकता है। सेंटर की ओपनिंग के अवसर पर जिनोमिक्स से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर एक्सपर्ट्स ने अपने विचार रखे। इस मौके पर पूना एवम जयपुर के डीएनए एक्सपर्ट्स एवम चिकित्सको ने विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। पूना से आए जीनोम एक्सपर्ट की टीम की ओर से डा. अतुल गदगकर, डा. अमोल राउत, विश्वजीत, मनोज करडे समेत डा. विपुल खंडेलवाल, डा. बीएम गोयल, डा. अजयपाल सिंह समेत अन्य एक्सपर्ट्स ने कार्यक्रम को संबोधित किया। एक्सपर्ट्स ने बताया कि इस तकनीक के जरिए सेहत का प्रो एक्टिव मैनेजमेंट किया जा सकता है एवम बीमार व्यक्ति के लिए सटीक दवा का निर्णय लिया जा सकता है। कार्यक्रम के संयोजक सिद्धांत झवर ने बताया कि यह अत्याधुनिक तकनीक है एवम इसके जरिए 250 से अधिक बीमारियो का प्रो एक्टिव मैनेजमेंट किया जा सकता है। सिद्धांत ने सभी वक्ताओं का सम्मान किया एवम कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करवाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Genomics will make the path of treatment easier
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, apex hospital, rajasthan, center of genomics excellence, inception, pune, genesico healthcare pvt ltd, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved