• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गहलोत कैबिनेट - फसली ऋण माफी के लिए होगा समिति का गठन, यहां पढ़ें और फैसले

Gehlot cabinet decisions - Jaipur News in Hindi

जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता हुई पहली कैबिनेट की बैठक में फसली ऋण माफी के लिए अंतर विभागीय समिति का गठन करने का भी फैसला हुआ है। प्रदेश के चिकित्सा और सूचना जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि इस अंतर विभागीय समिति के लिए सदस्य मनोनीत करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है। साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य में संविदाकर्मियों, एनआरएचएम, पैराटीचर्स, उर्दू पैराटीचर्स, लोकजुम्बिक कर्मचारी, आंगनाबाड़ी कर्मियों, शिक्षाकर्मियों, विद्यार्थी मित्रों, पंचायत सहायकों की समस्याओं को दूर करने के लिए कमेटी का गठन होगा। यह कमेटी इन सभी कार्मिकों की सुनवाई करके उनकी समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित निर्णय लेगी। इस समिति का गठन मुख्यमंत्री करेंगे । जनता की सुनवाई होगी सुनिश्चित
राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय किया गया कि राजस्थान लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2011 और राजस्थान सुनवाई का अधिकार अधिनियम 2012 का साथ-साथ उपयोग करके शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही, संवेदनशीलता से आमजन की सुनवाई को सुनिश्चित किया जाएगा।
मनरेगा का प्रभावी क्रियान्वयन होगा
राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मनरेगा का राज्य में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमकिता रहेगी। इसके लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए है कि वह जल्द कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gehlot cabinet decisions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister ashok gehlot, dr raghu sharma, minister of medical and information public relations, gehlot cabinet, ashok gehlot\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved