• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रेमजाल में फंसाकर युवती से की ज्यादती

misdeed from young girl after love - Jaipur News in Hindi

जयपुर। करधनी थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक ज्यादती का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक जयपुर के खोर बावड़ी निवासी 19 वर्षीया पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है कि करीब 2 महीने पहले कैलाश नाम के युवक के साथ उसकी जान-पहचान हुई थी। बाद में उनमें प्यार हो गया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और पहले से शादीशुदा होने के बाद भी उसे शादी का झांसा देकर ज्यादती की। इसके बाद दोनों साथ रहकर मजदूरी करने लगे और आरोपित उससे देहशोषण करता रहा। पीड़िता का ये भी आरोप है कि एक दिन आरोपित के भाई पप्पू ने भी उसके साथ ज्यादती की। बाद में आरोपित उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद पीड़िता ने सामूहिक ज्यादती का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े

Web Title-misdeed from young girl after love
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: misdeed from young girl after love, kardhani thana police, crime in jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved