• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

27 किलो गांजा सहित चार तस्कर गिरफ्तार

Four smugglers arrested  27.200 kilogram ganja Seized - Jaipur News in Hindi

जयपुर। करधनी एवं मुरलीपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा सप्लाई करने वाले चार लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 27 किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर में बढ़ रही अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम रतनसिंह व सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा आस मोहम्मद के निर्देशन में मादक तस्करों के खिलाफ दो करधनी एवं मुरलीपुरा से चार मादक तस्करों को गिरफ्तार किया है। करधनी थाना पुलिस ने बजरंग लाल शर्मा (30) गांव मुडिया खपरिया कालाडेरा, संजीत कुमार सिंह (28) महावरी पाडा कालाहांडी भवानी पटना उड़ीसा तथा मुरलीपुरा थाना पुलिस ने राजेश जाट (53) एवं अमित यादव (26) गांव डोसी खेतड़ी झुन्झुनुं को गिरफ्तार किय ा। पुलिस ने बजरंग लाल और संजीत कुमार के कब्जे से 20 किलो दो सौ ग्राम तथा राजेश जाट एवं अमित यादव के कब्जे से सात किलो अवैध गांजा बरामद किया है।
थानाप्रभारी नवीन खण्डेलवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गांजा उड़ीसा व हरियाणा से लाकर जयपुर में सप्लाई करना बताया है। आरोपियों का काफी समय से तस्करी में लिप्त होना पाया गया है। आरोपियों से गहन पूछताछ चल रही है जिससे शहर में अवैध मादक पदार्थो की सप्लाई के नेटवर्क के खुलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बरामद किए कुल 27 किलो दो सौ ग्राम गांजे की कीमत करीब डेढ लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Four smugglers arrested 27.200 kilogram ganja Seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: four smugglers arrested, 27200 kilogram ganja seized, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved