• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

होटल के रूम में क्रिकेट सट्टा लगाते चार गिरफ्तार

Four arrested for leaking cricket bets in hotel room - Jaipur News in Hindi

जयपुर । राजधानी की श्याम नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात आईपीएल क्रिकेट मैच पर लाखों रुपए का सट्टा पकड़ा है। होटल के कमरे में सट्टा लगाते मिले 4 सटोरियों को गिरफ्तार कर नगदी, सट्टा उपकरण व लाखों रुपए का हिसाब किताब और तीन वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि सट्टा लगाते आरोपी सुशील कुमार 39 निवासी रामगढ़ सीकर , ललित सोनी 38 रीद नगर विस्तार झोटवाड़ा , मनोज सोनी 39 निवासी गुर्जर कॉलोनी झोटवाड़ा और राधेश्याम सोनी 53 निवासी किशनपोल बाजार कोतवाली को गिरफ्तार किया है । शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि अजमेर रोड 200 फीट बाईपास चौराहे के पास स्थित होटल हाईवे किंग के रूम नंबर 104 में कुछ लोग आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे हैं । सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर चारों सटोरियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से मिले 9 मोबाइल एलईडी सेटअप बॉक्स सहित अन्य सट्टा उपकरण और लाखों रुपए का सट्टा हिसाब किताब जब्त किया गया है। पुलिस ने एक स्कूटी और दो बाइक भी सटोरियों से जब्त की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Four arrested for leaking cricket bets in hotel room
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur police, rajasthan police, jaipur crime, rajasthan crime, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved