• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्कृष्ट बुनकरों का जिला स्तर पर होगा सम्मान

Excellent weavers will be honored at the district level - Jaipur News in Hindi

- पात्र हथकरघा बुनकर 30 मई तक कर सकेंगे आवेदन जयपुर । उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने उत्कृष्ट बुनकरों को सम्मानित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। राज्य के हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से हर वर्ष की भांति राज्य सरकार इस वर्ष भी बुनकरों को नगद पुरस्कार देने का प्रावधान किया है। महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक जयपुर (ग्रामीण) पी.एन. शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु जिले की सीमा में कार्यरत हथकरघा बुनकरों से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इसके लिए वही बुनकर पात्र है जो हाथकरघा के बुनाई कार्यों में पिछले 3 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। तथा जिन्हें गत तीन वर्षों से इस पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि पात्र हथकरघा बुनकर अपना आवेदन 30 मई 2023 तक कार्यालय महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जयपुर (ग्रामीण) में जमा करवा सकते हैं, आवेदन प्रपत्र जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जयपुर (ग्रामीण) से प्राप्त किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Excellent weavers will be honored at the district level
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: excellent weavers, honored, district level, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved