• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

डाॅ. अम्बेडकर कथा महोत्सव का आयोजन 29 अगस्त को, क्या रहेगा खास, यहां पढ़ें

जयपुर। बाबा साहेब डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर को 29 अगस्त 1947 को ‘‘संविधान प्रारूप समिति’’ का 7 सदस्यीय समिति के साथ अध्यक्ष बनाया गया। 29 अगस्त 2018 को बाबा साहेब को अध्यक्ष बनाए जाने के 71 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, इसलिए डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर जयन्ती समारोह समिति की तरफ से एक ‘‘वंचित महामिलन महोत्सव’’ के बतौर जयपुर में अम्बेडकर सर्किल के पास ‘‘डाॅ. अम्बेडकर कथा’’ का आयोजन 29 अगस्त को सुबह 10 बजे किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष पूर्व आई.ए.एस. एल.सी. असवाल ने बताया कि ‘‘डाॅ. अम्बेडकर कथा’’ की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। ‘‘डाॅ. अम्बेडकर कथा’’ का आगाज़ इस प्रकार होगा - 1. सबसे पहले इस ‘‘दलित महामिलन महोत्सव’’ में देशभक्ति पूर्ण तरूनुम के साथ संवैधानिक गतिविधियों को लयबद्ध तरीके से आगाज़ करते हुए वन्दे मातरम् के साथ में दीप प्रज्जवलित करते हुए आयोजन का शुभारम्भ किया जाएगा।
2. ‘‘संविधान पोथी कलश यात्रा’’ महिला शिक्षा की प्रेरणा स्त्रोत सावित्री बाई फुले को स्मरण करते हुए ज्योतिबा फुले सार्किल बाईस गोदाम एवं इन्दिरा गांधी सर्किल/जे.डी.ए सर्किल से ‘‘संविधान पोथी यात्रा’’ का डाॅ. अम्बेडकर सर्किल तक आगाज़ होगा। सभी महिलाएं पांडाल में आकर संविधान पोथियों को यथा स्थित नमन् के साथ में प्रस्तुत करेंगी। बाबा साहेब डाॅ. अम्बेडकर को पुष्पाजंलि के साथ में नमन् करते हुए मुख्य द्वार पर शहनाई के साथ में महिलाओं का अभिवादन होगा।
3. इस अवसर पर ‘‘नोपत एवं घेर नृत्य’’ के साथ में कलाकारों द्वारा बाबा साहेब को पुष्पाजंलि अर्पित की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Ambedkar Katha Mahotsav will be organized on August 29
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr ambedkar katha mahotsav, former ias lc aaswal, dr ambedkar, jaipur news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved