• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहरों में पाइपलाईन से घरेलू गैस वितरण नेटवर्क तेजी से होगा विस्तारित-एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल

Domestic gas distribution network will be expanded rapidly through pipelines in cities - ACS Dr. Subodh Agarwal - Jaipur News in Hindi

जयपुर । अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने कहा है कि प्राकृतिक गैस ग्रीन एनर्जी का प्रमुख माध्यम है और प्रदेष में इसके लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शहरों में पाइपलाईन से घरेलू गैस वितरण नेटवर्क को तेजी से विस्तारित करना होगा। एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल बुधवार को सचिवालय में राजस्थान स्टेट गैस लि. के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रोड मेप बनाकर शहरों में पाइपलाईन से घरेलू गैस और उद्योगों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व वाहनों की सीएनजी और पीएनजी सेवाओं के लिए आधारभूत ढा़चा तैयार कराने और उपलब्ध क्षेत्र में सीएनजी पीएनजी से तेजी से गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए संस्थाओं से समन्वय, सहयोग व मोनेटरिंग सुनिश्चित कर रही है।
डॉ. अग्रवाल ने प्रदेश में नीमराना, कोटा, कूकस, ग्वालियर व शिवपुर में 70 हजार किलोग्राम प्रतिदिन सीएनजी पीएनजी उपलब्ध कराने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने आरएसजीएल के समग्र प्रदर्शन और लाभदायकता पर संतोष व्यक्त किया।
आरएसजीएल के प्रबंध संचालक रणवीर सिंह ने बताया कि आरएसजीएल द्वारा 11 सीएनजी स्टेशनों की स्थापना कर गैस का वितरण किया जा रहा है। कोटा शहर में घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही 15 औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित 30 व्यावसायिक संस्थानों को गैस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नीमराणा मेें 32 हजार किलोग्राम प्राकृतिक गैस प्रतिदिन उपलब्ध कराई जा रही है। एमडी श्री रणवीर सिंह ने बताया कि आरएसजीएल निरंतर लाभ में काम कर रही है और पिछले दो सालों से लाभांश वितरित कर रही है। उन्होंने बताया कि चार ऑनालाईन स्टेशनों से गैस वितरित की जा रही है जिसका सीधा लाभ आमलोगों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से विस्तार से प्रस्तुतिकरण दिया।
बैठक में डीजीएम एसडी वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, सीपी चौधरी, सीएफओ दीप्तांशु पारीक, डीएम आईटी गगनदीप राजोरिया, सीएस श्री रवि अग्रवाल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Domestic gas distribution network will be expanded rapidly through pipelines in cities - ACS Dr. Subodh Agarwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acs dr subodh agarwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved